मूंगफली कि चिक्की पेट के लिए, बहुत ही अच्छी फायदेमंद होती है
मूंगफली और गुड़ कि चिक्की हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें विटामिन, आयरन और खनिज तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। मूंगफली कि चिक्की पेट के लिए बहुत ही अच्छी होती हैं। यह पेट के रोगों को खत्म करने में सहायक होती हैं। इसके अलावा यदि आपको कब्ज की समस्या हैं तो वह भी समस्या खत्म हो जाएगी। इसके सेवन से गैस कि समस्या से भी राहत मिलती हैं।
मूंगफली कि चिक्की के सेवन से पाचन संबंधित समस्या से भी राहत मिलती है
और पाचन क्रिया में भी सुधार होता हैं। यदि आप सर्दियों में चिक्की का सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए
बहुत ही फायदेमंद होती हैं। यदि आपको भूख न लगने कि समस्या है तो आपको मूंगफाली कि चिक्की का सेवन
अवश्य करना चाहिए इयके नियमित रूप से सेवन भूख न लगने कि समस्या दूर होती हैं।
मूंगफली त्वचा के लिए बहुत ही अच्छी होती हैं
क्योंकि इसमें ओमेगा 6 फैट प्रचूर मात्रा में होता हैं। और यह तत्व नई कोशिकाओं के निर्माण में भी सहायक होता हैं
इसलिए मूंगफली कि चिक्की का सेवन करना त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक होता हैं। इसके सेवन से त्वचा में
चमक आती है और त्वचा में निखार भी आता हैं।
मूंगफली का सेवन करने से यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल
की मात्रा को नियंत्रित करने में सहायक होती हैं मूंगफली में प्रोटीन, वसा, फाइबर, खनिज, विटामिन और
एंटीआक्सीडेंट जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसलिए यह सेहत के लिए बहूत ही लाभदायक होती हैं। मूंगफली में
केल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता हैं, जो हडि्डयों को मजबूत करने में सहायक होती हैं। इसके
सेवन से हार्मोन्स का संतुलन बनाए रखने में सहायता होती हैं।
मूंगफली और गुड़ की चिक्की का सेवन
सर्दियों में करने से यह हमें ठंड से बचाए रखने में सहायक होते हैं। गुड़ शरीर से विषाक्त तत्वों को शरीर से बाहर
निकालने में सहायक होती हैं । यह विषाक्त पदार्थों को तो शरीर से बाहर निकालती ही हैं साथ ही यह रक्त को शुद्ध
करने में भी सहायक होता हैं और यह मेटाबोलिज्म सही करने में भी सहायक होता हैं।
गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में होता हैं
इसलिए यह एनीमिया रोग को दूर करने में भी सहायक होता हैं। इसके सेवन से जुकाम और कफ़ जैसी समस्याओ
से राहत दिलाने में सहायक होते हैं। गुड़ का सेवन करना जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाता हैं। गुड़ में अधिक मात्रा
में पोटेशियम होता हैं जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होता हैं।