centered image />

मूंगफली रखती है आपको इन रोगों से दूर, जल्दी जानिए

0 437
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मूंगफली अपने आप में एक संपूर्ण आहार है। ये एनर्जी और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है। एक कप मूंगफली में लगभग 773 कैलोरीज मोजूद होती हैं। मूंगफली खाने से शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलते हैं, भूख जल्दी शांत होती है और शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि मूंगफली आपको कई रोगों से दूर रखती है, आईए जानते हैं।

कैंसर से बचाव

मूंगफली खाने से पेट के कैंसर से बचाव होता है क्योंकि इसमें पॉली फेनोलिक एंटी-ऑक्सीडेंट और कॉमैरिक एसिड अधिक मात्रा में होता है। ये एसिड शरीर में कैंसर के कारण बनने वाले कारकों से हमारी रक्षा करता है।

डिप्रेशन नहीं होता

हमें डिप्रेशन तब होता है जब शरीर में सेरोटोनिन नामक रसायन का लेवल कम हो जाता है। मूंगफली में ट्रिप्टोफैन नाम का तत्व होता है जो शरीर में सेरोटोनिन के लेवल को बढ़ाता है, इसलिए खाने से अवसाद नहीं होता और दिमाग स्थिर रहता है।

पित्त की पथरी से बचाव

मूंगफली में सोडियम, पोटेशियम और कैल्शियम के साथ-साथ फाइबर भी मोजूद होता है, इसलिए इसे खाने से पित्त की पथरी का खतरा 25 प्रतिशत तक कम हो जाता है।

आंखों की रौशनी बढ़ती है

मूंगफली में विटामिन बी6 और विटामिन ए होता है, इसलिए सर्दियों में रोजाना सुबह भीगी में किशमिश मिलाकर खाने से आंखों की रौशनी बढ़ती है और इसकी कमजोरी दूर होती है।

जोड़ों के दर्द से राहत

गुड़ दोनों में कैल्शियम और आयरन की भरपूर मात्रा होती है इसलिए इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और हड्डी के रोगों से बचाव रहता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.