गैस और पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं तो इन घरेलू नुस्खों से तुरंत मिलेगी राहत

0 233
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Home Remedies to keep stomach healthy : पेट का स्वास्थ्य बहुत जरूरी है लेकिन आज की जीवनशैली में कब्ज एक आम समस्या बन गई है। अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण गलत खान-पान है, इस वजह से हर दूसरे व्यक्ति को पेट दर्द गैस बनने या पेट फूलने की समस्या होती है। इतना ही नहीं कब्ज के कारण सिरदर्द, पेट दर्द, भूख न लगना, जी मिचलाना जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। अगर आपको भी इस तरह की समस्या है तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाएं जिससे कुछ राहत मिल सके।

नींबू: एक कप गर्म पानी में आधा नींबू निचोड़कर सुबह खाली पेट एक चम्मच अरंडी के तेल के साथ पिएं। इसे 15-20 मिनट पीने के बाद पेट साफ हो जाएगा। इसके अलावा रात को सोने से पहले 2-4 बूंद अरंडी के तेल में एक गिलास गर्म दूध मिलाकर पीने से भी आराम मिलता है।

Home Remedies to keep stomach healthy :

पपीता: कम से कम 250 ग्राम पपीता रोजाना खाने से भी पेट साफ होता है। पपीते को नींबू और काली मिर्च के साथ खाने से ज्यादा फायदा होगा।

Home Remedies to keep stomach healthy :

Home Remedies to keep stomach healthy :

शहद: रात को एक कप दूध में एक चम्मच शुद्ध शहद मिलाकर पीएं। रोजाना इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी।

पेट के स्वास्थ्य के घरेलू उपचार

सौंफ: भोजन के बाद 1 चम्मच सौंफ और चीनी लें और फिर आधे घंटे बाद गुनगुना पानी पिएं। आप चाहें तो इसकी जगह अजवायन भी खा सकते हैं। इससे पेट भी साफ रहेगा।

काला नमक: आधे नींबू के रस में काला नमक मिलाकर सुबह खाली पेट शुद्ध पानी के साथ सेवन करें। इससे पेट से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

अमला: गर्म दूध या गर्म पानी में 1 चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर खाना खाने के बाद पिएं. आंवला चूर्ण कब्ज को जड़ से दूर करता है

अंजीर: सूखे अंजीर को रात को पानी में भिगो दें और सुबह उन्हें चबा लें। 5-6 दिन तक इसका सेवन करने से कब्ज दूर हो जाती है।

घी: एक छोटे कप गर्म दूध में 1 चम्मच घी मिलाकर रात को सोने से पहले पिएं। दूध में हल्दी मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या नहीं होगी।

 

और ये भी पढ़ें :

Electric Scooter: अमेरिकी कंपनी जल्द ही भारत में हाइड्रोजन से चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी

LPG Gas Price News: घरेलू गैस की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, देखें नई कीमतें

20 हजार से भी कम में खरीदें 2 महीने पुरानी Hero HF Deluxe, यकीन ना हो तो देख लो

फेसबुक लिंक 

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.