centered image />

एक चुटकी अजवाइन में एक चुटकी काला नमक मिलाकर खाएं, पेट की गैस के लिए नुस्खा बहुत कारगर है

0 456
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

देखा जाए तो आज के खानपान से लोगों में गैस की समस्या आम बात हो गई है। क्योंकि आजकल लोग अपने काम में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि खाने का सही ढंग से ख्याल नहीं रखते। जिससे उनके पेट में खाना सही से पच नहीं पाता है और आगे चलकर ये गैस का रूप ले लेता है गैस को दूर भगाने के लिए रात को सोते समय इस चीज़ का सेवन करें-एक चुटकी अजवाइन में एक चुटकी काला नमक मिलाकर खाएं और ऊपर से एक गिलास गर्म पानी पीलें। ये नुस्खा बहुत कारगर है।

मसाले वाले भोजन का सेवन- सबसे बड़ा कारण यह है कि आजकल के लोग तेल मसाले वाली चीजें खाना ज्यादा पसंद करते हैं। और बाहर की चटपटी चीजों को बड़ा ही आनंद लेकर खाते हैं। लेकिन बाहर की चीजें ना तो स्वच्छ होती है और ना ही शुद्ध होती है। इसमें लाल मिर्ची भी ज्यादा उपयोग किया जाता है। इस कारण ज्यादा मसाला खाने से पेट में मरोड़ उठती हैं गैस भी बनने लगती है। फ़ास्ट फ़ूड का सेवन- आजकल लोगों में पिज्जा बर्गर और पास्ता और फास्ट फूड जैसी कई चीज खाने की होड़ लगी रहती है। लेकिन यह जंक फूड बेहद ही हानिकारक होता है। इनके अंदर तेल, घटिया क्वालिटी वाले मसाले और लाल मिर्च भरपूर मात्रा में डालते हैं। जिसकी वजह से पेट में गैस का बनाना स्वावाविक हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.