centered image />

कमी से होने वाले एनीमिया को दूर कर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है किशमिश, जानिए फायदे

0 234
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

किशमिश मीठे व्यंजन बनाने, सजाने या स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से निजात पाने के लिए रामबाण औषधि है। जी हां, किशमिश में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, पोटैशियम, कॉपर, विटामिन बी6, कैल्शियम, फाइटोकेमिकल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल, हेल्दी फैट्स और विटामिन ई जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आइए जानें कि रोजाना किशमिश खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।

कब्ज दूर होता है

भीगी हुई किशमिश कब्ज को ठीक करने का सबसे अच्छा उपाय साबित हो सकता है। यह एक रेचक के रूप में कार्य करता है जो पाचन में सहायता करता है और कब्ज को कम करने में मदद करता है।

वजन घटाने में मदद करता है-

अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो किशमिश का पानी पिएं। किशमिश में फाइबर और प्रीबायोटिक्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पेट के लिए अच्छे माने जाते हैं। किशमिश के पानी का रोजाना सेवन करने से वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।

किशमिश पेट को साफ रखती है।

किशमिश कब्ज के लिए एक प्रभावी और स्वस्थ प्राकृतिक उपचार है। फाइबर से भरपूर किशमिश कब्ज से राहत दिलाने और पाचन में सुधार करने में प्रमुख भूमिका निभाती है। किशमिश का पानी पीने से पेट साफ रहता है। पेट दर्द, ऐंठन और अपच जैसी समस्याओं में भी किशमिश का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

किशमिश देती है ऊर्जा

किशमिश में नेचुरल शुगर होती है, जो आपको तुरंत एनर्जी देती है। इसके अलावा, किशमिश में बड़ी मात्रा में अमीनो एसिड होते हैं, जो उच्च तीव्रता वाले वर्कआउट के बाद आपकी मांसपेशियों को जल्दी ठीक होने में मदद करते हैं। अगर आप स्पोर्ट्स पर्सन हैं तो भीगी हुई किशमिश खाएं, इससे आपको पर्याप्त एनर्जी मिलेगी।

एनीमिया की कमी को दूर करती है किशमिश-

भीगी हुई किशमिश आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर होती है। इसके नियमित सेवन से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है और खून की कमी दूर होती है।

बीपी को कंट्रोल में रखें

किशमिश में फाइबर के साथ-साथ पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में सोडियम यानी नमक को संतुलित करता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा। रात को सोने से पहले एक कप पानी में थोड़ी सी किशमिश भिगो दें और सुबह खाली पेट किशमिश के साथ पानी पिएं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

हालांकि किशमिश आकार में छोटी होती है, लेकिन इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। किशमिश को रात भर पानी में भिगोकर रोज सुबह सेवन करने से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है और हड्डियां मजबूत होती हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.