जानिए क्या है पानी पीने का सही तरीका, 90% लोग गलत तरीके से पीते हैं पानी
मनुष्य का शरीर पानी के बिना अधूरा है मनुष्य का शरीर लगभग 55 से 60 % पानी से बना होता है।पानी की कमी से हमारे शरीर मे निम्न समस्या होती है- जोड़ों का दर्द, त्वचा पर दाग धब्बे व पिंपल ,बालों का झड़ना, आंखों से जुड़ी समस्याएं की बीमारियां,बालो का गिरना, पेट व आतो की समस्या, गैस, त्वचा मे सूखापन आदि।अगर आप पानी नियमानुसार पिएंगे तो आपका शरीर स्वस्थ और जवान रहेगा।
स्वस्थ रहने के लिए आपको दिन में भर में 3 से 4 लीटर पानी रोज पीना होगा। अगर आप ज्यादा मेहनत करते हैं तो थोड़ा ज्यादा पानी पी सकते हैं। लेकिन आप जरूरत से ज्यादा पानी ना पीए। जरूरत से ज्यादा पानी पीने से किडनी का भी खतरा होता है।अगर आपका पेशाब का रंग पीला आता है, तो आपका शरीर को पानी की बहुत कमी है।और आप रोज सुबह सुबह उठकर एक से दो गिलास पानी अवश्य पिएं। चाहे प्यास लगी हो या नहीं लगी हो। सुबह खाली पेट पानी पीने से हमारे पेट में आंतों की अच्छी तरह से सफाई होती है।
और हमारे मुंह में रात भर में जो लार इकट्ठा हुआ होता है। वह भी पानी के साथ अंदर चला जाता है। औरआयुर्वेद में सुबह मे बनने वाले हमारे मुंह में लार को अमृत माना गया है। क्योंकि सुबह के लार में ज्यादा मात्रा में एंजाइम होता है, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता करता है। पानी कब पिए सुबह खाली पेट दो गिलास सुबह, नाश्ते से 1 घंटे पहले और 1 घंटे बाद 1 ग्लास, शाम के समय दो गिलास एक-एक घंटे पर। रात को खाने के 1 घंटे पहले और 1घंटे बाद पिए।
पानी कब पिए और कैसे पिए- कभी भी खाते समय पानी ना पीए, खाते समय पानी पीने से खाना सही से नहीं पचता और जिससे कि हमारे शरीर मे कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। आपको पानी को बैठकर थोड़ा-थोड़ा चाय की तरह पीना चाहिए। कितना भी गर्मी हो कभी भी बहुत ज्यादा ठंडा या फ्रिज का पानी ना पीए।
ठंडा पीने के बहुत कम फायदे हैं, लेकिन गर्म पानी पीने के बहुत ज्यादा फायदे हैं। गर्म पानी पीने से भोजन जल्दी पचता है। और आपका शरीर स्वस्थ रहता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी हो ज्यादा गर्म पानी ना पिएं। यह नियम आपको मुश्किल लगता होगा लेकिन आजमा कर देखें बहुत आसान है।
👉 Important Link 👈 |
👉 Join Our Telegram Channel 👈 |
👉 Sarkari Yojana 👈 |