centered image />

पेशाब करते समय जलन महसूस होती है, तो ये उपाय करिए

0 475
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

काफी लोगों को ये समस्या होती है कि उन्हें पेशाब करते समय जलन या दर्द महसूस होता है। पेशाब में जलन या दर्द होने की समस्या को डिस्यूरिया कहते हैं। इस समस्या को लेकर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्यूंकि ये कोई बीमारी नहीं है। पेशाब में जलन की समस्या 18 से 50 वर्ष के बीच पुरुष या महिलाओं दोनों में देखी जाती है। ये महिलाओं में ज्यादा होती है। इसका कारण यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन होता है। आईए इस समस्या के लिए उपाय जान लेते हैं।

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

पेशाब में जलन की समस्या शरीर में पानी की कमी के कारण भी हो सकती है इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने से इस समस्या से राहत मिलती है। पानी आपके शरीर से तमाम विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा आप पानीयुक्त सब्जी या फलों का सेवन भी कर सकते हैं।

सेब का सिरका

सेब के सिरके में एंटी-बैक्टीरियल गुण मोजूद होते हैं जो आपके शरीर से इन्फेक्शन का खात्मा करते हैं। अगर आपको इन्फेक्शन के कारण पेशाब में जलन की समस्या हो रही है तो सेब के सिरके से ये खत्म हो जाएगी। सेब के सिरके में पोटेशियम, एंजाइम और अन्य खनिज मोजूद होते हैं जो आपके शरीर के पीएच को स्तर को बढ़ाते हैं। इसके लिए बस एक ग्लास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और इस पानी को दिन में 2 से 3 बार पिएं।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा में अल्क्लाइन कंपाउंड मोजूद होता है जो पेशाब की एसिडिटी को खत्म करता है और पेशाब में जलन की समस्या से राहत दिलाता है। ये डिस्यूरिया को कम करने का कारगर इलाज है। इसके लिए एक ग्लास पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें, इसे अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को पी लें। कुछ हफ्तों तक इस मिश्रण को पीने से पेशाब में जलन की समस्या पूरी तरह दूर हो जाती है।

दही

दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं इसलिए ये आपके शरीर से बैड बैक्टीरिया को दूर करती है। इससे पेशाब में जलन की समस्या से राहत पाई जा सकती है। इसके लिए 2 से 3 कप दही का रोजाना सेवन करें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.