centered image />

पेट में जलन और गर्मी की समस्या का तुरंत सफाया करते हैं घरेलू उपाय

0 450
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

पेट में गर्मी या जलन होना वैसे तो आम समस्या है और घबराने की कोई बात नहीं है। ये समस्या ज्यादा मसालेदार खाना या जंक फूड्स खाने के कारण होती है। इसके अलावा खान-पान सही न होना या जीवनशैली में बदलाव के कारण भी ये समस्या हो सकती है। पेट में गर्मी या जलन के कारण कई तरह की समस्याएं होना शुरू हो जाती हैं जैसे मुंह में छाले हो जाना। आईए इस समस्या के लिए उपाय जानते हैं।

सौंफ देगी तुरंत राहत

रात को सोने के समय एक कप पानी उबाल लें, अब इसमें 1 चम्मच सौंफ मिलाकर इसको ऐसे ही रख दें। सुबह उठकर इस पानी को छान लें और इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं। दिन में 3 से 4 बार इस पानी को पीने से पेट की जलन और गर्मी से राहत मिल जाती है।

अदरक का रस भी है कारगर

पेट की जलन के लिए अदरक काफी लाभदायक होता है। अगर अदरक के रस को नींबू और शहद के साथ पिया जाए तो इससे पेट की जलन खत्म हो जाती है। इसके अलावा अदरक में एंटी-बैक्टीरियल गुण मोजूद होते हैं जो आपके शरीर के बैक्टीरिया को भी मारते हैं।

अजवाईन

पेट में जलन व पेट की गर्मी के लिए सबसे पहले आप अजवाईन को सेंक लें। अब इसमें काला नमक मिला लें। इसे खाना-खाने के बाद 1 ग्लास गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से पेट की जलन, पेट की गर्मी और इसके साथ एसिडिटी का भी सफाया हो जाता है।

गुड़ का सेवन करें

पेट में जलन का एक बड़ा कारण पेट में पाचन के लिए बनने वाले रस की कमी होना भी है। इसके लिए आप रोजाना खाना-खाने के बाद गुड़ का एक टुकड़ा लें और इस टुकड़े को धीरे-धीरे चूसें। इस बात का ध्यान रखें कि इसे फ़ौरन ही खाना नहीं है बल्कि सिर्फ चूसना है। इससे पेट की जलन से राहत मिल जाती है और पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.