centered image />

क्या आपके हाथ और पैर झनझनाते हैं? जानिए इसके पीछे के कारण

0 200
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हमारे शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इन पोषक तत्वों में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, आयरन और कार्बोहाइड्रेट जैसी चीजें शामिल हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर को ठीक से काम करने में मदद करते हैं। किसी भी पोषक तत्व की कमी होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। हाथों में झुनझुनी भी इसका एक लक्षण हो सकता है। झुनझुनी की यह समस्या शरीर में विटामिन की कमी के कारण होती है। इसके अलावा और भी कुछ कारण हैं, जिनकी वजह से व्यक्ति को झुनझुनी का अनुभव हो सकता है।

हाथों में झुनझुनी के कारण

रात में एक तरफ करवट लेकर देर तक सोना

अक्सर रात में एक तरफ लंबे समय तक सोने से व्यक्ति को झुनझुनी का अनुभव हो सकता है। इससे हाथ में रक्त की आपूर्ति रुक ​​जाती है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति अपनी सोने की मुद्रा बदल ले तो उसे तुरंत राहत मिलेगी।

जिन लोगों को थायराइड की समस्या होती है उन्हें भी हाथ पैरों में झुनझुनी की समस्या होती है। हाई ब्लड प्रेशर या टीबी की भी यही स्थिति होती है। यह समस्या तब भी हो सकती है जब कोई व्यक्ति कुछ खास तरह की दवाओं का सेवन करता है। व्यक्ति को बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए

इसके अलावा कई बार रीढ़ पर दबाव या अत्यधिक विचार हाथ पैरों में झुनझुनी बढ़ा सकते हैं। ऐसे में अकेले रहने की बजाय नजदीकी रिश्तेदारों से बात करनी चाहिए या सॉफ्ट म्यूजिक सुनना चाहिए। जो लोग ज्यादा शराब का सेवन करते हैं उनके हाथ-पैर भी झनझनाने लगते हैं। इससे शरीर में विटामिन-बी12 और फोलेट की कमी हो जाती है। शराब पीने की इस आदत को अगर नहीं छोड़ा गया तो यह गंभीर बीमारियों को भी न्यौता दे सकती है.

शरीर में इन विटामिनों की कमी नहीं होनी चाहिए

शरीर में तंत्रिका तंत्र के सही तरीके से काम करने के लिए विटामिन-बी और ई बहुत जरूरी है। अगर किसी वजह से शरीर में इन दोनों विटामिन्स की कमी हो जाए तो हाथ पैरों में झनझनाहट हो सकती है। जिससे हाथ-पैर धीरे-धीरे काम करना बंद कर सकते हैं।

(नोट – इस लेख में दिखाई गई जानकारी सामान्य विवरण पर आधारित है। कोई भी निर्णय लेने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह लें। Sabkuchgyan इसका समर्थन नहीं करता है और इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा। हमारा मुख्य उद्देश्य केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करना है)

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.