centered image />

कब्ज में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, नहीं तो पेट हो जाएगा पत्थर जैसा सख्त

0 259
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

कब्ज में खाना ठीक से नहीं पच पाता है। इसमें खाना पेट में सख्त हो जाता है, जिससे मल त्याग में कठिनाई होती है। कब्ज और अन्य पाचन समस्याओं में आहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गलत खान-पान से कब्ज की समस्या बढ़ सकती है, इसलिए जरूरी है कि ऐसे खान-पान से परहेज किया जाए। आइए जानते हैं कब्ज़ होने पर किन खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।

दूध में मौजूद कैल्शियम मल को सख्त कर देता है। अगर आप कब्ज से पीड़ित हैं तो आपको दूध या दूध से बनी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। दूध कब्ज बढ़ा सकता है।

उच्च वसा वाले खाद्य पदार्थों को पचाना मुश्किल होता है। कब्ज के दौरान अगर ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाए तो समस्या बढ़ सकती है इसलिए कब्ज की स्थिति में ज्यादा तला हुआ खाना नहीं खाना चाहिए। कब्ज में तेल और मसालों से परहेज करना ही बेहतर है।

चावल पेट को सख्त करता है। अगर आपको कब्ज है तो चावल खाने से बचें। सफेद चावल में फाइबर कम होता है। हालांकि, ब्राउन राइस खाए जा सकते हैं।

केला कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत है। कच्चा केला खाने से मल सख्त हो जाता है। कब्ज होने पर कच्चा केला नहीं खाना चाहिए, वहीं पका हुआ केला खाना फायदेमंद होता है।

कब्ज होने पर प्रोसेस्ड और जंक फूड नहीं खाना चाहिए। इससे पेट खराब हो सकता है। इसमें फैट और मैदा होता है जो आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.