स्वस्थ और फिट बॉडी के लिए दिनचर्या में क्या बदलाव जरूरी होता है, क्लिक करके देखे
आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति अपने शरीर को फिट, मजबूत और ताकतवर बनाना चाहता है। लेकिन व्यस्ततम जीवनशैली और कामकाज की भाग दौड़ में हम अपने शरीर की तरफ ध्यान नहीं दे पाते है। इस व्यस्त दिनचर्या में प्रत्येक व्यक्ति का सवाल होता है कि वह खुद को फिट कैसे रखे। और वह अपनी दिनचर्या को कैसे बनाएं जिससे उसका शरीर हमेशा स्वस्थ और फिट रहे। अधिकतर लोग बॉडीबिल्डिंग के लिए दंड लगाते है। और दूध पीते है। लेकिन जो सिक्स पैक एब्स बनते है वो दूध और दंड से नहीं बनते है। ये सब करने के लिए हमें अपनी दिनचर्या में बदलाव करना होगा। और अगर हम शरीर को फिट रखने की विज्ञान समझ लेंगे तो कम समय, कम खर्च और कम गलतियों में हमारा शरीर फिट और स्वस्थ हो जाएगा।स्वस्थ और फिट बॉडी के लिए दिनचर्या में क्या बदलाव जरूरी होता है, क्लिक करके देखे।
सुबह उठकर व्यायाम करे
शरीर को हमेशा स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी है सुबह उठते ही व्यायाम करे। और इसे अपनी रोजाना की दिनचर्या में शामिल करे। सुबह उठकर व्यायाम करने से दिमाग का तनाव दूर होता है। और दिमाग शांत और फ्रेश रहता है। इससे रक्त की तीव्रता भी बढ़ती है। जिससे आप सारे दिन चुस्त-दुरुस्त और फुर्तीले रहेंगे।
अधिक मात्रा में पानी पिएं
पानी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। अधिक मात्रा में पानी पीने से शरीर हमेशा फुर्तीला रहता है। और पानी पीने से हाइड्रेट होता रहता है। पानी के अलावा आप नींबू पानी और हल्की ड्रिंक भी पी सकते है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। और कई रोगों से बचाव होता है। सबसे जरूरी है सुबह उठकर खाली पेट पानी जरूर पीएं। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। और चेहरे पर चमक और निखार आता है।
चाय ना पिएं
कुछ लोग सुबह उठते ही चाय की चुस्की लेते है। और अधिक मात्रा में दिनभर चाय और कॉफी पीते रहते है। इससे शरीर में कैफीन और शुगर की मात्रा बढ़ने से अनेक शारीरिक बीमारियां हो जाती है। चाय के विकल्प के रूप में आप स्वीटनर का सेवन भी कर सकते है। जो मोटापे, हार्ट डिजीज और डायबिटीज के रोगों के खतरे को कम करता है।
खानपान पर ध्यान दे
बाहर के फास्ट-फूड खाने से बचे। अधिक मात्रा में हरी सब्जियां, दूध, ताजे फल और अंडे का सेवन करे। इससे शरीर को नियमित रूप से तीन खनिज और विटामिन मिलती रहेगी। और शरीर हमेशा स्वस्थ और फिट रहेगा। इसके अलावा शरीर की साफ सफाई पर ध्यान दे। और अपने आसपास के वातावरण को भी साफ रखे।
👉 Important Link 👈 |
👉 Join Our Telegram Channel 👈 |
👉 Sarkari Yojana 👈 |