centered image />

किचन में रखी ये एक चीज दूर करेगी कई परेशानियां, जानें इसे खाने के फायदे

0 137
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

रसोई में पाए जाने वाले भारतीय मसाले स्वाद के लिए तो काम करते हैं लेकिन सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। ये मसाले आपको कई बीमारियों से भी निजात दिलाते हैं। आज हम आपको किचन की एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे खाने से आपको कई समस्याओं से निजात मिल जाएगी। चिरौंजी का प्रयोग आपने कई बार मीठे व्यंजनों में किया होगा. लेकिन यह बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन-सी, विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। चिरौंजी का तेल अमीनो एसिड और स्टीयरिक एसिड से भी भरपूर होता है। यह पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। तो आइए आपको बताते हैं चिरौंजी खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

शरीर की कमजोरी दूर होगी:

शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए भी चिरौंजी बहुत उपयोगी मानी जाती है। इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से आपके शरीर को भी ताकत मिलती है। दूध में 1 चम्मच चिरौंजी मिलाकर रात को सोने से पहले पिएं। इस दूध का सेवन करने से आपकी शारीरिक कमजोरी दूर हो जाएगी।

पाचन क्रिया होगी मजबूत:

इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी मदद करते हैं। इसका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। आप चिरौंजी के तेल से खिचड़ी, दलिया बनाकर खा सकते हैं. इसके अलावा आप चिरौंजी को सूखे मेवे के रूप में भी खा सकते हैं।

सर्दी-जुकाम से राहत:

सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए आप चिरौंजी का सेवन भी कर सकते हैं. चिरौंजी को दूध में पकाकर सेवन करें। इससे आपको सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से काफी राहत मिलेगी।

खांसी से राहत:

खांसी से राहत पाने के लिए आप चिरौंजी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. चिरौंजी में पाए जाने वाले गुण गले की खराश से राहत दिलाने में मदद करते हैं। आप चिरौंजी पीस लें। फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण का सेवन करने से आपको खांसी से काफी राहत मिलेगी।

सिरदर्द से राहत:

सिर दर्द होने पर भी आप चिरौंजी का सेवन कर सकते हैं। एक चम्मच चिरौंजी को दूध के साथ पीस लें। फिर इन दोनों चीजों से बने पेस्ट को सिर पर लगाएं। इस पेस्ट को दर्द वाली जगह पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं। सिर दर्द की समस्या से आपको काफी राहत मिलेगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.