अचार खाने से नहीं होती ये समस्याएं, होते हैं ये कमाल के फायदे

0 522
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

अचार खाना तो कई लोगों को पसंद होगा, शायद आपको भी हो। अचार एक ऐसी चीज है जिसे सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में खाया जाता है। अचार खाने के कई फायदे हैं और इसे खाने से कई तरह की समस्याएं नहीं होती। अचार खाने के कई स्वास्थ्य संबंधित फायदे हैं लेकिन, अगर आप इसे ज्यादा खाते हैं तो आज हम आपको इसका एक नुक्सान भी बताएंगे। आईए जानते हैं।

पाचन क्रिया करता है दुरुस्त

हमारे पेट में अच्छे और बुरे दोनों तरह के बैक्टीरिया मोजूद होते हैं। लेकिन, एंटी-बायोटिक दवा के सेवन से अच्छे बैक्टीरिया खत्म हो जाता है जिस वजह से पाचन क्रिया प्रभावित होती है। अचार खाने का फायदा ये है कि इससे हमारे पेट में अच्छे बैक्टीरिया पैदा होते हैं जो हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं।

फ्री रेडिकल्स से बचाता है अचार

अचार को फलों और सब्जियों से बनाया जाता है, इसमें सब्जियों को पकाया नहीं जाता और इस कारण सब्जियों और फलों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स बरकरार रहते हैं जो अचार खाने से हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं। ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स हमें फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।

दिमाग के लिए फायदेमंद है अचार

अचार में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो हमारे दिमाग के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। ये हमारी पाचन क्रिया के साथ-साथ दिमाग को सही तरीके से कार्य करने के लिए मददगार हैं। हमारी पाचन क्रिया का संबंध हमारे दिमाग से भी जुड़ा होता है, कहने का मतलब ये है कि अगर हमारी पाचन क्रिया दुरुस्त रहेगी तो हमारा दिमाग भी सही तरीके से काम करेगा।

लीवर को मजबूत बनाता है

लीवर को मजबूत करने के लिए सिर्फ आंवले के अचार का सेवन ही बेहतर होता है। आंवला में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हमारे लीवर को मजबूत बनाते हैं। आंवला का अचार पेट के अल्सर से भी बचाव करता है, इसलिए लीवर की मजबूती के लिए आंवले के अचार का सेवन करें।

सिर्फ घर का बना अचार ही खाएं

अभी ऊपर हमने अचारं के फायदों का जिक्र किया है लेकिन, इसके कुछ नुक्सान भी होते हैं। अचारं में नमक की मात्रा ज्यादा होने के कारण इसका अधिक सेवन स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। इस बात का ध्यान जरूर रखें कि बाजार में मिलने वाला अचारं बिलकुल न खाएं क्योंकि इसमें सोडियम तो होता ही है साथ में कई केमिकल्स भी मोजूद होते हैं जिनसे कैंसर जैसी घातक बीमारी होने का भी खतरा बना रहता है।

अचार का अधिक सेवन न करें

एक स्टडी के मुताबिक ये बात सामने आई है कि जो लोग अचारं का काफी अधिक सेवन करते हैं उन्हें गैस्ट्रिक कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा ज्यादा अचारं के सेवन से गले में खराश होना और दर्द होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.