centered image />

खुल गया जापानी लोगों के लंबी उम्र तक जीवित रहने का रहस्य, आप भी जी सकते है 100 साल

0 654
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

लंबी उम्र की चाह किसे नहीं होती। हर इंसान चाहता है कि वो लंबे समय तक जीवित रहे। लेकिन सिर्फ सोचने से उम्र लंबी नहीं हो जाती। लंबी उम्र की चाह रखनेवालों को कुदरत के नियमों को समझना होगा। अपने जीवन में उन्हें अनुसरणा होगा, तभी आपकी ख्वाइश पूरी हो सकती है।

दुनियां में सबसे ज्यादा उम्र के लोग जापान में है। वहां की महिलायें लगभग औसत 80 साल तक जीती है, वहीं पुरुषों के उम्र की औसत 86 साल तक है। यहाँ के लोग 100 साल तक भी जिते है। दुनिया में सबसे ज्यादा उम्र वाले लोग जापान में ही है। जापानी लोग लंबी आयु तक जीते है वो भी सेहतमंद जिंदगी। उनके लंबी उम्र का एक ही कारण है उनकी जीवनशैली।

आज के लेख में हम जापानी लोगों के लंबी उम्र तक जीवित रहने का रहस्य जानेंगे।

1. सेहतमंद पदार्थों का सेवन:

जापानी लोग एलोपैथिक दवाओं पर निर्भर नहीं रहते। वह पूर्वी जड़ी बूटियां भी सेवन करते हैं। जापानी लोग मछली का सेवन ज्‍यादा करते हैं। मछली के शरीर में किसी भी प्रकार के न्‍यूट्रियन्‍ट्स की कमी नहीं होती है। मछली से प्राकृतिक रूप से तेल, विटामिन और न्‍यूट्रियन्‍ट्स भी मिलते हैं। वह लोग लाल मांस में मौजूद कोलेस्‍ट्रॉल लेवल बढ़ाने वाला खराब वसा नहीं खाते। इसी वजह इन्‍हें हृदय की बीमारी नहीं होती। जापानी लोग ढेर सारी सब्‍जियों का सेवन करते है। उनकी आधी थाली हरी सब्‍जियों से भरी हुई होती है। इसके अलावा वह तरह-तरह की दाल खाना खूब पसंद करते है। उन्हें मिक्‍स वेज सैलेड खाना काफी पसंद है।

2. साफ-सफाई:

दुनिया के सबसे साफ सुथरे देशों में से जापान एक माना जाता है। जापानी बीमारी से पहले ही अपनी सुरक्षा करते है।

3. कसरत:

जापानी लोगों के हर घर का यह नियम है कि उन्‍हें योगा, कराटे या मार्शलआर्ट की क्‍लास में हरदिन जाना है। इस तरह के व्यायाम उनका दिमाग शांत रखते है। शांत दिमाक की वजह वो अपनी बॉडी फिट रखते है। बूढ़े हो जाने तक भी वह व्यायाम नहीं छोड़ते। कसरत उनके जिंदगी का अहम हिस्सा है।

4. भूंख से कम खाना:

वह कम खाना पसंद करते हैं और कभी पेट को पूरा नहीं भरते। जरूरत से थोड़ा कम भोजन करते है। ऐसा करने से वह लंबे समय तक एक्‍टिव रहते हैं।

5. काम में व्यस्त रहना:

जापान में काम, नौकरी से रिटायर होने की कोई उम्र तय नहीं है। 60 साल की उम्र पार करने के बाद भी वह काम करना पसंद करते हैं। उन्‍हें घर पर खाली बैठना या सोना पसंद नहीं होता इसलिए वो खुद को काम में व्यस्त रखना पसंद करते है।

6. हर पल को जीना पसंद करते है:

खराब परिस्‍थतियों में भी ये लोग हंसी-खुशी से जीना जानते हैं। बेकार की चिंता करना और लड़ाई झगड़े करना उन्हें पसंद नहीं है।

7. लोगों को मदद करना:

लोगों की मदद करना और सोशल वर्क करना आदि काम उन्हें बहुत पसंद है। वो मानते है कि भगवान ने उन्हें सेवा करने का मौका दिया है।

8. बुरी आदतों से दूर रहना:

सिगरेट पीना, शराब पीना, नमकिन खाना, जरुरत से ज्‍यादा खाना इन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं है। इनकी दिनचर्या में कोईभी बुरी आदत नहीं होती हैं।

9. खुलकर हंसना:

रोजाना 15 मिनट हंसने से औसत आयु 8 साल तक बढ़ जाती है। खुलकर हंसना एक प्राकृतिक दवाई है। इससे शरीर का दर्द और थकान दूर हो जाती है। हंसने से शरीर का इम्‍मयून सिस्‍टम मजबूत होता है। इसलिये ये लोग हंसने का मौका कभी नहीं छोड़ते।

इन सब बातों से पता चलता है कि जापानी लोग अन्य लोगों से हटकर जीते है। उनकी जीने की एक अलग ही शैली है और वह किसी भी हालत में उस जीवनशैली को नहीं छोड़ते। यही सबसे बड़ा रहस्य है उनके लंबी उम्र तक जीवित रहने का।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.