centered image />

चेहरे के ब्लैकहेड्स से राहत दिलाएंगे ये 4 होममेड स्क्रब अभी जाने इनके बारे में

0 122
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

धूल, गंदगी, प्रदूषण के कारण चेहरे पर गंदगी जमा हो जाती है अगर त्वचा की ठीक से सफाई न की जाए तो यह गंदगी बाद में ब्लैकहेड्स का रूप ले लेती है। महिलाओं को ब्लैकहेड्स की समस्या से निजात इसका भी प्रयोग करें लेकिन कई बार महंगे प्रोडक्ट भी इस समस्या से राहत नहीं दिला पाते हैं। आप कुछ घरेलू स्क्रब से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

दालचीनी और नींबू से बना स्क्रब

आप चेहरे पर दालचीनी और नींबू से बने स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। दालचीनी आपकी त्वचा के लिए कोलेजन बूस्टर का काम करती है। इसमें सिनामाल्डिहाइड अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह रोमछिद्रों के आकार को कम करने में भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा नींबू में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व रोमछिद्रों को अंदर से साफ करने में मदद करते हैं।

कैसे इस्तेमाल करे?

सबसे पहले आप दालचीनी को पीस लें।

फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं।

दोनों सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।

इसके बाद ब्लैकहेड्स पर 15-20 मिनट तक मसाज करें।

निर्धारित समय के बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।

दूध और दाल का स्क्रब

दूध और मसूर से बने स्क्रब का इस्तेमाल करके भी आप त्वचा के ब्लैकहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं। दूध त्वचा को पोषण देने में मदद करता है। दाल त्वचा से ब्लैकहेड्स को दूर करने में मदद करती है। दाल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं।

कैसे इस्तेमाल करे?

स्क्रब बनाने के लिए दाल को लगभग 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।

इसके बाद दाल को अच्छे से पीस लें।

दाल को पीसने के बाद इसमें दूध डाल दीजिए.

दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर स्क्रब बना लें।

स्क्रब से त्वचा पर कम से कम 15 मिनट तक मसाज करें।

निर्धारित समय के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

चीनी और नारियल तेल का स्क्रब

आप चेहरे पर चीनी और नारियल के तेल से बने स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। चीनी को बहुत अच्छा एक्सफोलिएटिंग एजेंट माना जाता है। यह त्वचा के बंद रोमछिद्रों को भीतर से साफ करने में मदद करता है। इसके अलावा यह मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में भी मदद करता है। नारियल में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को कोमल बनाने में मदद करते हैं।

कैसे इस्तेमाल करे?

सबसे पहले एक कटोरी में नारियल का तेल डालें।

फिर इसमें थोड़ी सी चीनी मिलाएं।

दोनों सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।

इसे हल्के हाथों से त्वचा पर मसाज करें।

5-10 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।

नमक और नींबू का स्क्रब

चेहरे से ब्लैकहेड्स हटाने के लिए आप नींबू और नमक से बने स्क्रब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू में साइट्रिक एसिड पाया जाता है। यह साइट्रिक एसिड त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा नींबू में विटामिन सी होता है जो त्वचा को टाइट करने में मदद करता है।

कैसे इस्तेमाल करे?

सबसे पहले एक बर्तन में नमक डालें।

फिर इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं।

दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं और 10 मिनट तक त्वचा पर अच्छे से मसाज करें।

निर्धारित समय के बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.