त्वचा पर नहीं होंगे रैशेज, फेस वैक्स करवाने के बाद लगाएं ये चीजें
लड़कियां अपने चेहरे के अनचाहे बालों को लेकर काफी परेशान रहती हैं।त्वचा इस समस्या से निजात पाने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कई महिलाएं इस समस्या से निजात पाने के लिए ब्लीच और वैक्सिंग का सहारा लेती हैं। लेकिन चेहरे पर वैक्सिंग के बाद त्वचा पर रैशेज, खुजली, लालिमा जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। वैक्सिंग के दौरान त्वचा बालों को खींच लिया जाता है जिससे त्वचा पर सूजन जैसी समस्या भी हो सकती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। वैक्सिंग के बाद अपने चेहरे पर
एलोवेरा जेल
इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासों, सूजन जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। एलोवेरा की पत्तियों को आधा काट लें और जेल लगा लें। 15-20 मिनट के लिए जेल को त्वचा पर लगा रहने दें। निर्धारित समय के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे की सूजन और जलन भी कम होगी। फेसवैक्स लेने के बाद आपको कैमोमाइल ऑयल जरूर लगाना चाहिए। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की जलन को दूर करेंगे। आप बादाम के तेल में कैमोमाइल तेल को त्वचा पर लगाएं। इससे चेहरे की लाली और रैशेज भी दूर हो जाएंगे।
बर्फ
आप वैक्सिंग के बाद अपने चेहरे पर बर्फ के टुकड़े लगाएं। इससे आपके चेहरे की सूजन और लाली भी दूर हो जाएगी। बर्फ लगाने से वैक्सिंग, रैश, खुजली दूर हो जाएगी। आप बर्फ के टुकड़ों को एक कपड़े में लपेट लें। इसके बाद इसे त्वचा पर लगाएं। इससे आपको चेहरे की किसी भी समस्या से निजात मिल जाएगी।
नारियल का तेलसूजन और लालिमा से राहत पाने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को कई समस्याओं से निजात दिलाते हैं। वैक्सिंग के बाद हल्के हाथों से चेहरे पर
नारियल तेल की मालिश करें।
वैक्सिंग के बाद त्वचा पर खीरा जरूर लगाएं। इससे आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। खीरे में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह चेहरे की लालिमा और सूजन को भी दूर करता है। खीरे को फ्रिज में रख कर ठंडा कर लें। इसके बाद इसके कुछ टुकड़ों को काटकर त्वचा पर लगाएं। खीरे के पेस्ट को आप त्वचा पर भी लगा सकते हैं।