centered image />

सेब खाने के होते है अनगिनत फायदे, जरूर पढ़े इसके फायदे

0 595
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

अंग्रेजी में कहा गया है, एन एपल ए डे, कीप्स द डॉक्टर अवे अर्थात् एक सेब रोज खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ। सेब पौष्टिक तत्वों से भरा है। ये न केवल रोगों से लड़ने में मदद करता है बल्कि आपके शरीर को भी स्वस्थ रखता है।

वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चला है कि सेब के सेवन से हृदय रोग, मधुमेह के साथ ही दिमागी बीमारियों जैसे पार्किंसन और अल्जाइमर आदि में भी आराम मिलता है।

सेब रेशे वाला फल है इसीलिए इसमें में फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। सेब को खाने से पाचन तंत्र भी सही रहता है। यह एक अच्छा एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर फल होता है जो मधुमेह और दिमाग से सम्बंधित बीमारियों को दूर करने में भी मदद करता है। सेब शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को सामान्य करता है। जिससे मधुमेह के रोगियों को लाभ होता है। आइये और जानते हैं सेब खाने के लाभों के बारे में और देखते हैं कि कैसे यह जादुई फल हमें स्‍वस्‍थ्‍य रखता है।

रोजाना सेब का सेवन करने से हमारा लीवर स्वस्थ और मजबूत बना रहता है क्योंकि इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्त्व शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं और साथ ही यह लीवर से संबंधित रोगों को दूर करने में मदद करते हैं। यह लिवर की कमजोरी, लीवर सोरायसिस आदी समस्या से बचाता है।

सेब में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्त्व दातों को स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं। अगर आप एप्पल को चबाकर खाते हैं तो यह दांतो का पीलापन दूर करता है और साथ ही दातों को सफेद बनाता है यह मसूड़ों को स्वस्थ बनाता है और हानिकारक बैक्टीरिया से भी बचाता है।

हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए रोजाना सेब का सेवन जरूर करना चाहिए यह हमारे मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ और सक्रिय बनाता है और हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है यह कब्ज, गैस, एसीडिटी जैसी समस्या से हमें बचाए रखता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.