centered image />

चीनी ही नहीं खाने ये सारी चीजों से भी हो जाती है शुगर या फिर डायबिटीज

0 611
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

कहते हैं कि अगर आप ज्यादा सफेद चीनी खाएंगे तो शुगर या फिर डायबिटीज जैसे रोग लग सकते हैं। इसी लिए चाय में चीनी कम ही पीने की सलाह देते हैं। इसी के साथ अगर हो सके तो अपने जीवन से रिफाइन्ड शुगर क निकल दें तो इससे आपकी सेहत को ही फायदा है। मगर ऐसा नहीं है, चीनी के अलावा भी काफी सारी चीजें होती हैं जिनकी वजह से डायबिटीज हो सकती है। जानिये खाने पीने की इन खतरनाक चीजों के बारे में।

कैंडीड फल

Candid Fruits
फल खाने से सेहत अच्छी रहती है। साथ ही फल खाने से आपको शरीर में प्राकृतिक चीनी बनती है जिससे कोई नुकसान नहीं होता है। मगर फलों का आज कल एक और रूप हो गया है और फलों को कैंडी के रूप में सुखा कर खाते हैं। ऐसा करने से फलों के नैचुरल तत्व खो जाते हैं और सिर्फ कार्बोहाइड्रेट और चीनी रह जाती है। ऐसे में बेहतर है कि ताजे मौसमी फलों का सेवन करें।

चीनी फ्लैवर्ड दही

Dahi

दही खाने से आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है। मगर जैसे ही दही में फ्लैवर मिल जाता है वो सेहत के लिए हानिकारक हो जाता है। सादे दही में प्रोबायोटिक होते हैं जो शुगर नियंत्रण में रखते हैं। मगर जैसे ही इसमें फ्लैवर डलता है इसमें से प्रोबायोटिक खत्म हो जाता है।

चीनी डिब्बा बंद खाना

1558523890336902_P3D.jpg

चिप्स, बिस्किट, चॉकलेट, पीनट बटर आदी खाने से ट्रांस फैट बढ़ता है। ट्रांस फैट इंफ्लैशन और इन्सुलीन के प्रति प्रतिरोधक कम कर देता है। साथ ही फैट भी बढ़ाता है। इसमें अन्सैचुरेटेड फैटी एसिड होता है जो फैटी एसिड में हाइड्रोडन मिलने से बनता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.