GATE 2024 का शेड्यूल घोषित, फरवरी में इन तारीखों पर होगी परीक्षा, जानिए कब डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

0 309
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) ने इंजीनियरिंग के लिए ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट यानी GATE 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने GATE परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा टाइम टेबल देख सकते हैं। नोटिस में दी गई जानकारी के मुताबिक परीक्षा 3 से 11 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी. GATE 2024 का शेड्यूल चेक करने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस की वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर देखा जा सकता है।

परीक्षा का समय

GATE 2024 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी. जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी. संस्थान ने यह भी कहा कि सिविल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी के पेपर बहु-सत्रीय होंगे।

एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

GATE 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 3 जनवरी 2024 को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड लिंक उसी दिन सक्रिय हो जाएगा। इसे आईआईएससी की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड अपने साथ ले जाना होगा। इसके बिना आप परीक्षा नहीं दे पाएंगे

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.