रोजाना सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं ये चीज, होंगे ये चमत्कारी फायदे

0 804
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

केसर लिली श्रेणी का एक मसाला है। यह अनेक औषधीय गुणों से परिपूर्ण होता है। इनके निष्कर्षण की प्रक्रिया भी काफी जटिल और खर्चीली होती है। यहीं इनके महँगे होने का प्रमुख कारण भी है। यह लाल पुष्प पराग के समान दिखाई देता है। केसर का सबसे बड़ा उत्पादक देश ईरान और सबसे बड़ा आयातक देश स्पेन है। इसके अद्भुत गुण हमारे स्वास्थ्य को निखारने के लिए काफी उपयोगी हैं। दूध और बादाम के साथ इसका मिश्रण अत्यंत लाभकारी होता है। तो फिर आइए जानते हैं कि केसर बादाम वाले दूध के सेवन से क्या-क्या फायदे होते हैं-

याददाश्त बढ़ाने में बहुत ही असरदार

याददाश्त बढ़ाने वाली अन्य दवाओं के मुकाबले में केसर बादाम वाला दूध मेमोरी ग्रोथ करने में अधिक लाभकारी होता है। क्योंकि एक ओर तो दूध एवं बादाम स्वयं प्रोटीन, विटामिन, वसा और अनेक खनिज तत्वों से परिपूर्ण होते है। वहीं दूसरी ओर केसर में मौजूद क्रॉसिन तत्व मेमोरी ग्रोथ करने में काफी असरदार होता है। इसलिए केसर बादाम वाला दूध दिमागी शक्ति का विकास करने में उपयोगी होता है।

वृद्धि हार्मोन को बढ़ाता है

जिन लोगों का शारीरिक विकास रुक गया हो उनमें वृद्धि हार्मोन की कमी हो सकती है। ऐसे में केसर बादाम वाला दूध बहुत फायदेमंद साबित होता है। केसर बादाम वाले दूध के सेवन से शरीर में वृद्धि हार्मोन बूस्ट होता है। बढ़ते बच्चों के लिए यह और भी लाभकारी है। क्योंकि इसके सेवन से कुपोषण का खतरा कम हो जाता है।

शक्ति और जोश बढ़ाता है

केसर बादाम वाला दूध सुखी वैवाहिक जीवन के लिए भी वरदान समान है। क्योंकि इसके सेवन से पुरुषों में शक्ति, जोश और ऊर्जा की वृद्धि होती है। इसके सेवन से काम की इच्छा में भी वृद्धि होती है। साथ हीं नए उत्साह का संचार होता है। रात के समय एक गिलास दूध में पिसा बादाम और चुटकी भर केसर मिलाकर पीने से यह ज्यादा लाभकारी होगा।

खांसी और बुखार में उपयोगी

केसर की मेडिसिनल प्रॉपर्टीज कोल्ड, खांसी और बुखार आदि लक्षणों से भी राहत दिलाता है। केसर दूध को पीने के अलावा लेप के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। माथे पर केसर वाले दूध का लेप लगाने से उपर्युक्त लक्षणों में राहत मिलती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.