centered image />

क्या आप को भी आते हैं महीने में दो बार पीरियड्स, भूलकर भी न करें नजरअंदाज कारण जाने

0 2,309
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हर महीने होने वाले पीरियड्स महिलाओं के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं होते है, लेकिन कई बार ये पीरियड्स  एक मंथ में दो बार आ जाते हैं, जो किसी महिला के लिए चिंता की बात हो सकती है। यहां आपको कई ऐसे कारणों के बारे में बताया जा रहा है, जिनकी वजह से ऐसा होता है। इसलिए महिलाएं तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमिता सक्सेना का कहना है कि अगर आपको मंथ में दो बार पीरियड आ रहे हैं और हैवी ब्लीडिंग भी हो रही है, जो निश्चित ही यह चिंता की बात है। आप तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क कर सकती हैं। वो कुछ जांच कराएंगी, जिसके बाद दो बार पीरियड आने का कारण पता चल सकेगा। कई बार इंफेक्शन की वजह से तो कई बार फाइब्रॉयड की वजह से ऐसी परेशानी देखी गई है। इसलिए जांच के बाद ही इलाज किया जा सकेगा।

1- अर्ली मेनोपॉज की वजह से

विशेषज्ञों का कहना है कि जिन महिलाओं का मेनोपॉज आने वाला होता है, उन्हें पीरियड्स खुलकर नहीं आते है और इररेगुलर होते है। कई बार महिलाओं को एक महीने में दो बार पीरियड्स आते है। इसलिए महिलाओं को महिला डॉक्टर से सलाह लेते रहना चाहिए।

2- तनाव

तनाव का सीधा असर महिलाओं के पीरियड्स पर पड़ता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जब बल्ड में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ जाता है पीरियड्स या तो ज्यादा होंगे या फिर कम आएंगे। साल 2015 के एक रिसर्च की मानें तो हाई स्ट्रेस लेवल का लेवल सीधा महिलाओं के इररेगुलर पीरियड्स से जुड़ा है। इसलिए महिलाओं को ज्यादा तनाव नहीं लेना चाहिए। इसकी वजह से भी दो बार पीरियड्स आ सकते हैं।

3- फाइब्रॉयड की वजह से

फाइब्रॉयड महिलाओं में होने वाली सबसे कॉमन समस्या होती है। गर्भाशय की गांठ की वजह से भी महिलाओं को महीने में दो बार पीरियड्स आ सकते हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ का कहना है कि जब महिलाएं इस परेशानी से जूझ रही होती है, तो पीरियड के दौरान उन्हें हैवी ब्लीडिंग होती है, जिसकी वजह से उन्हें ज्यादा दर्द भी महसूस होता है।

4- कैंसर

विशेषज्ञ बताते हैं कि जिन महिलाओं को ओवरी या वैजाइना के आस-पास कैंसर होता है तो उन्हें भी दो बार पीरियड्स आने की समस्या हो सकती है।

5- प्रेग्नेंसी

अगर आपके साथ प्रेग्नेंसी के दौरान ऐसा होता है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यह आपके लिए काफी रिस्की हो सकता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.