हाई ब्लड प्रेशर में है फायदेमंद यह फल, इसे रोजाना खाने की आदत डालें
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आपको कीवी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। यह न सिर्फ बीपी को कंट्रोल में रखता है बल्कि कई बीमारियों को भी आपसे दूर रखता है।
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आम होती जा रही है। दरअसल, बिगड़ती जीवनशैली और खराब खान-पान की वजह से ही ऐसी समस्याएं आपको घेर लेती हैं। हाई ब्लड प्रेशर होने से हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। जिससे आपको इस तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। हालांकि कई ऐसे फल हैं, जिनके सेवन से हाई बीपी की समस्या से निजात मिल सकती है। एक ऐसा फल है जो आपके बीपी को कंट्रोल में रखता है। उसका नाम कीवी है। विशेषज्ञों का मानना है कि आपको रोजाना एक कीवी जरूर खानी चाहिए। इससे बीपी भी कंट्रोल में रहता है और साथ ही कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। तो जानिए इसके अलावा कीवी खाने के और क्या फायदे हैं।
पाचन शक्ति भी होगी मजबूत
कीवी सेहत के साथ-साथ स्वाद के लिए भी अच्छा फल है। आपको बता दें कि कीवी पोटेशियम से भरपूर होता है। इसके अलावा विटामिन-सी भी होता है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि संतरे में विटामिन-सी की मात्रा दोगुनी होती है। यह पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है।
हार्ट अटैक का खतरा होगा कम
इसके अलावा, हाई बीपी को नियंत्रित करने के अलावा यह फल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इससे मरीजों को काफी फायदा होता है। इसका मतलब यह है कि जब कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में होता है, तो दिल का दौरा पड़ने की संभावना भी कम हो जाती है।
मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद
वहीं मधुमेह के रोगियों को कीवी को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इससे आपको काफी फायदा होगा। इसका रोजाना सेवन करने से ब्लड ग्लूकोज लेवल कम होता है।