कैंसर क्या है? और यह किस प्रकार हमारे शरीर में फैलता है

0 789
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

कैंसर केवल एक रोग नहीं है

कैंसर अनेक प्रकार के होते हैं। यह केवल एक ही रोग नहीं है। कैंसर शरीर के कई अलग-अलग भागों में शुरू हो सकता है। यह फेफड़ों, स्तन, बड़ी आंत या खून में भी हो सकता है। कैंसर, कुछ मायनों में एक समान होते हैं किन्तु हर प्रकार का केन्सर उसकी वृद्धि और (शरीर में) फैलाव में भिन्न होता है।

what is cancer, must know the cancer, cancer related

कैंसर किस तरह से एक समान होते हैं?

हमारे शरीर की सभी कोशिकाओं को कुछ विशिष्ट काम करने होते हैं। सामान्य कोशिकाएं साधारण तरीके से विभक्त होती हैं। वे पुरानी या चोटिल होने पर स्वतः ही समाप्त हो जाती हैं, और तत्पश्चात नई स्वस्थ कोशिकाएं उनका स्थान ले लेती हैं। कैंसर एक ऐसा रोग है जिसमें कोशिकाएं अनियंत्रित रूप में बढ़ने लगती हैं। कैंसर की कोशिकाएं लगातार बढती रहती हैं और नई कोशिकाएं बनाती रहती हैं। ये फैलाव ले साधारण कोशकाओं को हटा देती हैं। इसके कारण शरीर के उस अंग में समस्याऐं होने लग जाती हैं जहां
कैंसर रोग प्रारंभ हुआ है।

what is cancer, must know the cancer, cancer related

कैंसर की कोशिकाएं शरीर के अन्य अंगों में भी फैल सकती हैं। उदाहरण के लिए फेफड़े के कैंसर की कोशिकाएं हड्डियों तक पहुंच जाती हैं और वहां बढ़ने लगती हैं।  कैंसर कोशिकाओं के शरीर के अन्य भागों में फैलने को मेटास्टेटिस (metastasis -muh-TAS-tuh-sis) कहते हैं। यदि जब फेफड़े का कैंसर हड्डियों में फैलता है तब भी उसे फेफड़े का  कैंसर ही कहा जाता है क्योंकि यह फेफड़े से शुरू हुआ था। इसे हड्डी का कैंसर नहीं कहा जा सकता है जब तक की यह हड्डियों में ही शुरू नहीं हुआ हो। कुछ बार कैंसर उपचार के बाद फिर से (या वापस) हो जाते हैं, अधिकांश उसी अंग में जहां वे शुरू होते हैं, परन्तु कुछ बार उस अंग से एक दूसरे अंग में भी, जैसे फेफड़ों, जिगर,मस्तिष्क या हड्डी में।

what is cancer, must know the cancer, cancer related

कैंसर किस तरह से एक दूसरे से अलग होते हैं?

कुछ कैंसर बहुत तेजी से बढ़ते और फैलते हैं। अन्य दूसरे अपेक्षाकृत धीमी गति से बढ़ते हैं। कैंसर का उपचार के प्रति भी अलग-अलग प्रति क्रियाएं होती हैं। कुछ कैंसर सर्जरी या विकिरण थैरेपी द्वारा सबसे अच्छे तरीके से उपचारित किये जाते हैं। अन्य कैंसर दवाईयां- जिन्हें कीमोथैरेपी (key-Mo-THER-uh-pee) कहते हैं, से अधिक अच्छी तरह से उपचारित होते हैं। प्राय: सबसे अच्छा परिणाम प्राप्त करने हेतु दो या अधिक तरह के उपचारों को उपयोग में लाया जाता है। जब किसी व्यक्ति को कैंसर होता है तो डाक्टर यह पता लगाने का प्रयास करते हैं कि यह किस प्रकार का कैंसर है। कैंसर ग्रस्त लोगों को उसी उपचार की आवश्यकता होती है जो उनके वाले कैंसर पर केन्द्रित हो।

लेटेस्ट न्यूज़, अपडेट को पाने के लिए हमारी यह APP DOWNLOAD करने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

और पढ़ें

क्या आपके घर में कैंसर करने वाले यह पदार्थ है? हो जाइये सावधान!

पुरुषों को छोड़ने होंगे यह काम वर्ना हो सकते है ब्रैस्ट कैंसर के शिकार

कैंसर के रोग से लड़ने वाली ये 11 जड़ी बूटियां

 

 

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.