हमारे शरीर के लिए कौन सा खाद्य पदार्थ ठंडा है और कौन सा गर्म?- जरुर पढ़े
बहुत से लोग यह नहीं जानते होंगे की हमारे शरीर के लिए क्या गर्म है और कौन से खाद्य पदार्थ (चीज) ठंडी और गर्म है। विभिन्न ऋतुओं के अनुसार निम्न चीज वस्तुओं का उपयोग किया जाना चाहिए। जैसे कि गर्मियों में ठंडी तासीर वाली चीजें खानी चाहिए और सर्दियों में गर्म तासीर की चीज खानी चाहिए। इस बात का ज्ञान न होने के कारण अक्सर हम गर्मियों में बहुत अधिक गर्म तासीर वाली चीजें खा लेते हैं। वैसे ही ठंड की ऋतु में हम ज्यादा ठंडी चीज खा लेते है। जिससे कारण शरीर के टेम्प्रेसर में बहुत बड़ा बदलाव होता है और छोटी- बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस लिए हम आपके लिए खास मौसम के अनुसार खाद्य पदार्थ की लिस्ट (Season Wise Food Chart in Hindi) लाए है।
सर्दी के मौसम में ठंडे खाद्य पदार्थ के नुकसान:
सर्दी के मौसम में अतिरिक्त मात्र में ठंडे पदार्थ (चीज) खाने से आपको कई सारी बीमारियाँ हो सकती है। जैसे की शर्दी, खांसी, जुकाम, ह्रदय रोग के मरीजों को हदय की बीमारी बढ़ जाना, जोड़ों में दर्द जैसे अन्य बीमारियाँ ठंडी की मौसम में ठंडी खाद्य चीज पदार्थ (चीज) से हो सकती है।
Note: यह बीमारियाँ व्यक्ति की तासीर के अनुसार अलग अलग हो सकती है।
गर्मी के मौसम में गर्म तासीर के पदार्थ खाने के नुकसान:
गर्मी के मौसम में अतिरिक्त मात्र में गर्म तासीर के पदार्थ के खाने से सरदर्द, नकसीर, एसिडिटी, बवासीर में खून बहना (आना), पेशाब में जलन, जैसी अन्य बीमारियाँ ग्रीष्म ऋतु में गर्म तासीर के खाद्य पदार्थ (चीज) से हो सकती है।
Note: यह बीमारियाँ व्यक्ति की तासीर के अनुसार अलग अलग हो सकती है।
गर्मी के मौसम (ग्रीष्म ऋतु) में क्या खाना चाहिए:
गर्मी के मौसम में खाये जाने वाले खाद्य पदार्थ (चीज): मिट्टी के मटके का पानी, तरबूज, श्रीखंड, सेब, स्ट्रॉबेरी, केले, नारंगी, चीकू, नींबू, प्याज़, ककड़ी, पालक, कच्चा टमाटर, गाजर, मूली, फूलगोभी, धनिया, पुदीना, भिंडी, सहजन, कीवी चुकंदर, इलायची, सौंफ, ज्वार, तुलसी के बीज (सब्जा के बीज), छाछ (मट्ठा), घी, दूध, अनार, गन्ने का रस (बर्फ के बिना), हरा नारियल, किशमिश, कच्चे आम, पंचामृत, लस्सी, आंवला संतरा, खीरा, नमक, मूंग की दाल, चावल, चना दाल यह सब खाद्य पदार्थ (चीज) की तासीर ठंडी होती है। गर्मी के मौसम में यह सब खाद्य पदार्थ (चीज) खाने से शरीर के टेम्प्रेस कंट्रोल होता है और शरीर तंदुरुस्त रहता है।
सर्दी के मौसम में क्या खाना चाहिए:
सर्दी के मौसम में खाये जाने वाले खाद्य पदार्थ (चीज): अदरक, मेथी, चा, कॉफ़ी, भांग, तुलसी, अरंडी का तेल, पक्का आम, राईं, लहसुन, बाजारा, गुड़, अंडे, दही, फ्लैक्स सीड्स, मछली, आलू , काली मिर्च, सरसों का साग, मक्का, बैंगन, ग्वार, पपीता, अनानस, शहद, अरहर (तुअर दाल) की दाल, तिल, हल्दी, पनीर, कोल्ड ड्रिंक, काजू , बादाम, अखरोट, खजूर, मूंगफली, आइसक्रीम, बर्फ का पानी, पाव और बिस्कुट यह सब खाद्य पदार्थ (चीज) की तासीर गर्म होती है, सर्दी के मौसम में यह सब खाद्य पदार्थ (चीज) खाने से शरीर के टेम्प्रेस कंट्रोल में रहता है। और शरीर को तंदुरुस्त रखने में मदद करत है।
Comments are closed.