हड्डियों को लौहे जैसा मजबूत बना देते है ये आहार , पढ़ें और अभी से करें इनका सेवन
यदि आप भी सर्दियों में इस तरह की परेशानी से गुजर रहे हैं तो अपने खान-पान में थोड़ा बदलाव लाएं। इससे आपको काफी फायदा होगा। अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करें जो हड्डियों को मजबूत बनाएंगी। आज हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताएंगे जिनको सर्दियों में खाना हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
पनीर
पनीर में विटामिन डी मोजूद होता है। पनीर खाने से हड्डियां मजबूत रहती हैं। ध्यान रखें कि पनीर को ज्यादा तेल में न तलें। इसके अलावा आप पनीर को ग्रिल्ड करके भी खा सकते हैं।
संतरे का रस
संतरे के रस में भी विटामिन डी मोजूद होता है। इस बात का ध्यान रखें कि जूस में ज्यादा शुगर की मात्रा न हो।
मछली
मछली में भी विटामिन्स मोजूद होते हैं। इसको खाने से हड्डियों के कमजोर होने की समस्या दूर रहती है।
अंडा
अंडा भी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। रोजाना एक अंडे का सेवन जरूर करें। यदि आप चाहें तो अंडे को उबाल कर या फिर ऑमलेट बनाकर खा सकते हैं।
मशरूम
मशरूम में भी विटामिन्स मोजूद होते हैं। इसलिए बढ़ती उम्र के लोगों के लिए मशरूम काफी फायदेमंद है। इसको आप सब्जी या अन्य किसी तरह खा सकते हैं।
कॉड लीवर तेल
कॉड लिवर तेल में विटामिन डी मोजूद होता है। इसको रोजाना एक चम्मच खाएं और बाजार में आपको इसके कैप्सूल भी मिल जाएंगे जिन्हें आप खा सकते हैं।
दही
दही भी हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद है। दही में शक्कर डालने के बजाए उसमें जीरा या नमक मिलाकर सेवन करें।