centered image />

ग्लिसरीन के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

0 1,075
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

ग्लिसरीन एक प्रकार का लिक्विड होता है जिसे वनस्पति तेल से बनाया जाता है या फिर प्रोपेलीन अल्कोहल से संश्लेषित किया जाता है| ग्लिसरीन त्वचा से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लिए लाभदायक होता है|शुद्ध ग्लिसरीन त्वचा की गहरी परतों से नमी खींचकर उसे निर्जलीकृत करता है जिससे त्वचा अच्छी दिखने लगती है| आज हम आपको ग्लिसरीन के कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे| तो चलिए जान लेते हैं ग्लिसरीन के फायदे

 ग्लिसरीन के फायदे कुछ इस प्रकार हैं

त्वचा में निखार

यदि आपकी त्वचा शुष्क और बेजान है, तो आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इससे त्वचा को

सुंदर और कोमल बनाया जा सकता है| नियमित रूप से ग्लिसरीन को उपायोग में लेने से आपकी त्वचा में निखार

आता है और त्वचा रोगों से भी छुटकारा मिलता है|

होठों के लिए फायदेमंद

आप ग्लिसरीन की कुछ बूंदों का उपयोग गुलाबी और मुलायम होंठ पाने के लिए कर सकते हैं| होंठों को

मॉइस्चराइज करने के लिए, शहद और ग्लिसरीन के मिश्रण को केवल अपने होंठ पर लगाना चाहिए। सूखने के

बाद, आप इसे साफ कपड़े से हटा सकते हैं|

 मुंहासे ठीक करता है

ग्लिसरीन में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो मुंहासों को ठीक करने में काफी मदद करते हैं। अपनी दिनचर्या

में सौंदर्य के लिए ग्लिसरीन शामिल करनी चाहिए क्यूंकि ग्लिसरीन न केवल त्वचा को साफ करता है, बल्कि

मुँहासे का इलाज भी करता है|

 बालों के लिए फायदेमंद

ग्लिसरीन की कुछ बूंदें तेल के साथ मिलकर अपने बालों पर लगा सकते हैं| ग्लिसरीन का उपयोग अपने बालों को

व्यवस्थित और चिकने बनाने के लिए कंडीशनर के स्थान पर इसका उपयोग किया जा सकता है|

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.