centered image />

किन कारणो से होती है शरीर में विटामिन-डी की कमी

0 481
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

विटामिन-डी हमारे शरीर को कई रोगों से निजात दिलाने में मदद करता है लेकिन जब शरीर में इसकी कमी हो जाती है तो यह व्यक्ति के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि लगातार इसके लक्षणों पर नज़र बनाए रखें ताकि इसकी कमी को जल्द पहचाना जा सके। आइए आज जानते हैं इसकी कमी होने पर आपका शरीर आपको क्या-क्या लक्षण देता है और इसकी कमी हो जाने से स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है?

  1. कई बार लोग थकान को आम थकावट समझकर नजरअंदाज कर देते हैं मगर जरुरी नहीं कि हर बार थकावट

ज्यादा काम करने की वजह से ही महसूस होती हो। जरूरत से ज्यादा थकान महसूस करना इसकी कमी की वजह

से भी हो सकती है। ऐसे में यदि आप भी जल्द थकावट महसूस करने लगते हैं तो समझ लीजिए आप में इसकी

कमी हो चुकी है। इसकी कमी से बॉडी का ब्लड प्रेशर लेवल भी लो रहता है।

  1. इसकी कमी से बहुत लोगों को बाल झड़ने की समस्या हो जाती है। महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को

मिलती है। अगर आपके बाल भी जरुरत से ज्यादा टूटते हैं तो हो सकता है आप इसकी कमी के शिकार हैं।

  1. इसकी कमी हड्डियों को भी प्रभावित करती है। शरीर में इसकी कमी होने पर व्यक्ति को हड्डियों में हल्का-हल्का

दर्द रहता है। 40 के बाद महिलाओं में यह समस्या देखने को मिलती है।

  1. अगर आपके शरीर के घाव भरने में ज्यादा समय लग रहा है तो समझ लें कि आप इसकी कमी से जूझ रहे हैं।

इसकी कमी नई त्वचा को बनाने में बाधा डालने का काम करती है।

  1. शरीर में इसकी कमी होने पर व्यक्ति समय से पहले बूढ़ा दिखाई दिखने लगता है। महिलाओं के चेहरे और हाथों

पर झुर्रियां पड़ने लग जाती हैं।

विटामिन डी की कमी इन चीजों से पूरी की जा सकती है:

सुबह 7 से लेकर 9 बजे तक की धूप शरीर में विटामिन-D की कमी पूरी करता है।

फिश खाने से इसकी कमी पूरी हो जाती है।

अगर आपको फिश नहीं पसंद तो आप अंडा खाएं।

डेयरी प्रोडक्ट्स से इसकी कमी पूरी होती है। रोजाना 2 गिलास दूध जरुर पिएं।

कॉड लिवर कैप्सूल भी इसकी कमी को पूरा करने का काम करते हैं।

इसकी कमी होने पर गाजर खाना भी फायदेमंद होता है।

मशरुम और मखाने खाना भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.