centered image />

काले चावल का करें सेवन इन खतरनाक बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

0 545
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आज मैं आपको एक ऐसी खबर बताने वाला हूँ जिसे बहुत कम लोग ही जानते हैं| आपने तो ब्राउन राइस और रेड राइस तो देखा ही होगा लेकिन क्या आपने कभी ब्लैक राइस देखा हैं, हाँ सही समझे ब्लैक राइस जिसके अंदर अधिक मात्रा में प्रोटीन,विटामिन और फाइबर पाया जाता है| पुराने समय में सिर्फ चीन में ही इसकी खेती की जाती थी जिसका सेवन सिर्फ राजा लोग करते थे वहाँ के सामान्य लोगो को इसका सेवन करने की मनाई थी लेकिन अब इस पर किसी का भी प्रतिबंध नहीं हैं|

सफेद चावलों के बजाय काले चावल में अधिक एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो हमारे शरीर में मौजूद जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक होते हैं| जिन लोगो को शुगर की बिमारी हैं वे भी इसका सेवन कर सकते हैं क्योंकि यह हमारे शरीर के इंसुलिन लेवल को कम करने में सहायक होता हैं| काले चावलों में एंथोसाइनिन नामक एक फ्लेवनॉइड मौजूद होता है जो हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं|

जिस व्यक्ति को शारीरिक कमजोरी का आभाव होता हैं उसे काले चावल का सेवन करना चाहिए| इसके अलावा जिन लोगो को अल्जाइमर और कैंसर जैसे बिमारी हो उससे बचाव के लिए भी काला चावल खाना फायदेमंद होता है|

काले चावल में अधिक मात्रा में फाइबर और आयरन पाया जाता हैं जो शरीर को मजबूत बनाये रखता हैं| जिन लोगो के लिवर में सूजन आ जाती हैं उन्हें इसका सेवन करना चाहिए क्योंकि यह लिवर में जमे विषैले पदार्थो को साफ करता हैं|

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.