भारत की 10 ऐसे टूरिस्ट प्लेस जहाँ आप दोस्तों के साथ सब कुछ भूल जायेंगे
हमें पता है जब हम अपने दोस्तों के साथ होते हैं, तो हम हमारी जिंदगी की हर मुश्किल को भूल जाते है, चाहे वो कोई बोरिंग लेक्चर ही क्यों न हो। हर पल खूबसूरत सा लगता है। अपने सबसे खास दोस्तों के साथ घूमना किसी मजेदार एडवेंचर से कम नहीं है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि आप भी मजा उठा सके।
नार्थ इंडिया
जब भी आपको इंडिया में कुछ खास ढूंढ़ने का मन करे तो आपको सबसे पहले नार्थ इंडिया का ख्याल आना चाहिए। क्योंकि यहां पर पयर्टकों की संख्या भारी मात्रा में पायी जाती है। दिल्ली, लखनऊ , जयपुर यहां पर भी बहुत भीड़ देखने को मिलती है। कौन नहीं चाहेगा ऐसे शहरो में घूमना। अगर आप दिल्ली जाए तो अक्षरधाम, बांग्ल साहब, लोदी गार्डन, राष्ट्रपति भवन देखना न भूले। यहां के स्वादिष्ट खाने की और बेहतरीन संस्कृति आपको इनके यहां खींच ही लाएगी। तो अपने बैग पैक करो और चलो कुछ नया खोजने और मस्ती करने।
1. चादर द फ्रोजेन रिवर

कौन नहीं चाहेगा बर्फ से जमी हुई नदी पर चलना। चादर का रास्ता ठंडी और बर्फीली जंसकार नदी को जंसकार पहाड़ियों में बसे गांव को आपस में जोड़ता है। अगर आपको अपनी वही फिर से जवानी की फुर्ती लानी है तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए।
2. मनाली – लेह रोड ट्रिप

मनाली लेह रोड बरसो से सबका पसंदीदा रहा है। यह ट्रिप ग्रुप और अकेले जाने वालों के लिए बहुत अच्छा है। तो तैयार हैं आप एक नए एडवेंचर को खोजने के लिए। रास्ते और पहाड़ो के बीच से निकलना आपको सिम्पलीसिटी और नेचर का अनुभव करता है।
3. मारखा वैली ट्रैक

जब आप अपनी रोज की जिंदगी से थक गए हो, तो वो पहली चीज आपके दिल के दरवाजे पर घंटी बजती है वो है किसी ट्रैक पर जाना। जब भी आप लद्दाख जाए तो वहां के फेमस टी हाउस ट्रैक न जाना भूले। इसकी ग्रीनरी और ब्यूटी का मजा उठाइए। जब आप ट्रैक पर चलेंगे तो आप ताजी हवा और पक्षियों की चहचहाट का मजा उठा सकते हैं। गंदला (4800 ) और कोनमरु (5150) की चढ़ाई करके आप बेहद खूबसूरत दृश्य का आनंद ले सकते है।
4.ऋषिकेश

यह शहर सबसे फुर्तीला शहर माना जाता है क्योंकि इस शहर के पास आपको देने के लिए बहुत चीजे हैं। यह शहर योगनागरी और योगा कैपिटल ऑफ द सिटी भी कहा जाता है। इस शहर को ‘गेटवे तो दे गढ़वाल हिमालय’ भी कहा जाता है। यह विचित्र शहर इसकी सुंदरता, पवित्रता और उसके बहुत सारे पाए जाने वाले जगहों के लिए जाना जाना है।
यह शहर गढ़वाल हिमालय और पवित्र नदियों से धन्य है। ‘रिवर राफ्टिंग यहां के लिए सबसे प्रचलित है। इस शहर में सबके लिए कुछ न कुछ है।
5. मनाली

मुझे पता था कि आप इसके बारे में जरूर ढूंढेगे। तो यहां है यह, बर्फ से लदे हुए पहाड़, बहते हुए झरने। सचमुच मनाली सबसे अच्छी जगह है घूमने के लिए। चाहे आप अकेले जाए या पूरे ग्रुप में, यहां आपको सबसे अच्छा चढ़ाई करने का अनुभव मिलेगा। बर्फीले पहाड़ों से गुजरना ठंडी ठंडी हवा महसूस करना कौन नहीं चाहेगा।
6.लद्दाख

अगर आप प्रकर्ति के घर में छुपना चाहते हो तो फिर यह शहर आपको बुला रहा है। बिल्कुल भी इंतजार न करें। अपना रिश्ता अपने दोस्तों के साथ मजबूत करके चले जाइये खोजने प्रकृति को। लदद्ाख सबसे अच्छा टूरिस्ट प्लेस है।
लद्दाख और लैंड ऑफ हाई पासेस एक बेजान जमीन होने के बावजूद भी एक लाजवाब उत्तरी भारत जगह है।
7. जिम कॉर्बेट वाइल्डलाइफ सफारी

आपके और आपके साथी के साथ में फुटबॉल का, बेहतरीन खाने का, फिल्मों का सबका मजा लिया होगा लेकिन अगर आपने सोचा है कुुछ हटके करने के लिए, प्रकृति के साथ जुड़ने के लिए और अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए आपको जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क जरूर जाना चाहिए।
मजे लीजिये यहां के बेहतरीन वाइल्डलाइफ सफारी का। यहां पर अलग अलग प्रकार के 400 जानवर और पौधे है। और यहां पर रॉयल बंगाल टाइगर को भी रखा गया है। तो अपने बैग पैक कीजिये और निकल जाईये सफारी पर।
8. हर की दून ट्रैक

किसको पहाड़ नहीं पसंद होंगे। जब भी हम पहाड़ों के में सोचते हैं सबसे पहली चीज हमारे दिमाग में आती है वो है चढ़ाई करना। अगर आप उत्तराखकाण्ड में है तो यह आपके लिए है। यह प्लेस जो अपनी सुंदर हरी घाटियों के लिए जाना जाता है। 3556 की ऊँचाई पर बातें करना एक अलग ही अनुभव देता है। हरी घाटी और शांत पहाड़ो के बीच यह ट्रैक अच्छे सुरगम दृश्य दिखाता है। तो जाइये और खो जाइए एक सुंदर दुनिया में।
9. पुष्कर

यह शहर सबसे पुराना शहर है हमारे भारत का। जिसके अंदर पुराने समय की कुछ ऐसी रोचक चीजे जो आपको बहुत भा सकती है। यह शहर रिजोट्र्स के मामले में भी बढ़िया है। यहां एक ब्रह्मा टेम्पल है जो शायद पूरे वल्र्ड में सिर्फ एक ही होगा। जब भी आप जाए इस प्लेस में यहां पुरानी संस्कृति को देखना न भूले। समचमुच में यह शहर आपको कभी भी निराश नहीं करेगा। यहां के के सबके प्रसिद्ध मेले में जाना ना भूले।
10. धर्मशाला

अगर अभी आप कोई सुखदायक जगह के बारे में सोच रहे हैं तो फिर यह जगह जरूर आपके लिए ही है। कांगरा के सबसे ऊपर धर्मशाला पाए जाने वाला यह शहर आज सबका पसंदीदा शहर बन चुका है यहां कई देवदार के पेड़ है। यहां पर प्रसिद्ध दलाई लामा की 14वीं सीट विस्थापित है। थिक पाइन, देवदार के पेड़, ठंडी हवा और बेहतरीन वातावरण के साथ धर्मशाला एक रोचक बन जाता है आपके और आपके दोस्तों या यह कह लिजिए आपके परिवार के लिए।
Write up- Nandini Naamdev