centered image />

आपकी आंखों के लिए नुकसानदेह हैं ये छोटी-छोटी गलतियां

0 654
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हमारी आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होती हैं। इन्ही के जरिए दुनिया हमें रंगीन और खूबसूरत नजर आती है। आंखों के बिना हमें कई कामों में समस्याएं आ सकती हैं। जब आंखें इतनी महत्वपूर्ण हैं तो इनका खयाल रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। तो चलिए जानते हैं कौन-सी हैं आंखों की सामान्य गलतियां जिन्हें हम अनजाने में करते हैं।आंखों की सफाई न करना

जिस तरह शरीर के अन्य अंगों की सफाई करना जरूरी है उसी तरह आंखों की सफाई करना भी जरूरी होता है। आंखों में कई तरह के अपशिष्ट पदार्थ जमा हो जाते हैं जिनके कारण आंखों में इन्फेक्शन होने की संभावना होती है। इसलिए कम से कम दिन में दो बार साफ पानी से आंखों की सफाई करना जरूरी है।

आराम न देना

आजकल सभी लोगों के हाथ में मोबाइल फोन आ गया है जिसके कारण वो अपनी असल दुनिया को छोड़कर मोबाइल की दुनिया में ज्यादा समय बिताने लगे हैं। बता दें कि ऐसा करने से आंखों पर बोझ पड़ता है इसलिए थोड़ी-थोड़ी देर में आंखों को आराम देना जरूरी है। इसके अलावा यदि आप कंप्यूटर पर ज्यादा देर तक काम करते हैं तो हर आधे घंटे में आंखों को 2 मिनट आराम जरूर देना चाहिए।

चेकअप न करवाना

यदि आंखों में किसी प्रकार की समस्या हो तो उनका चेकअप करवाना जरूरी है। कई बार आंखों में हल्के दर्द को या खुजली होने को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं जबकि यह किसी गंभीर बीमारी के लक्षण में से एक हो सकता है। इसके अलावा यदि आपकी आंखों में चश्मा लगा हुआ है तो आपको समय-समय पर आंखों की जांच करवाते रहना चाहिए।

आंखों को मसलना

यदि आंखों में धूल या कोई कण चला जाए तो लोग अक्सर आंखों को मसलने लगते हैं। ऐसा करना आंखों के लिए ठीक नहीं है। इसके अलावा आंखों में कोई कीड़ा चला जाए तो आंखों को मसलने से कीड़े के शरीर से निकले हुए विषैले पदार्थ आंखों को नुक्सान पहुंचा सकते हैं। आंखों को मसलने से हमारे हाथों द्वारा कई बैक्टीरिया आंखों में चले जाते हैं जिनके कारण आंखों में इन्फेक्शन या एलर्जी हो सकती है।

किसी दूसरे का चश्मा लगाना

कुछ लोग शौक में दूसरों का चश्मा पहन लेते हैं। ऐसा करना आपकी आंखों के लिए खतरनाक हो सकता है क्यूंकि हर किसी की आंखों की पॉवर अलग-अलग होती है। इसके अलावा दूसरे के सनग्लासेज लगाना भी ठीक नहीं है क्यूंकि इससे आंखों में इन्फेक्शन होने का खतरा बना रहता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.