centered image />

ये हैं सिर्फ 7 दिनों में पेट की चर्बी कम करने के 5 उपाय, जो आप जानते ही नहीं

0 499
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

पेट की बढ़ती हुई चर्बी कई परेशानियों का कारण बन सकती है। सबसे पहले तो यह आपके लुक को खराब कर देती है। इसके अलावा यह स्वास्थ्य की कई समस्याओं का कारण भी बन सकती है। खानपान में गड़बड़ी और शारीरिक गतिविधि में कमी होना इस समस्या का प्रमुख कारण है।

उपवास करें

हफ्ते में एक दिन उपवास करना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। यदि खाने का सामान सामने आते ही खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं तो हफ्ते में एक दिन उपवास रखना आपके लिए लाभकारी है। इस दौरान सिर्फ पेय पदार्थों या फलों का सेवन करें जैसे नींबू पानी, दूध, जूस, सूप आदि चीजों का सेवन करें।

योगा करें

पेट की चर्बी घटाने के लिए योगासन अच्छा विकल्प है। रोजाना सुबह नियमित रुप से योगा करने पर शरीर पर जमा चर्बी को कम कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रहे कि योगासनों का चुनाव करते समय पेट की चर्बी घटाने वाले योग को ही चुनें। योग शरीर की तमाम तरह की बीमारियों को दूर रखता है।

जंकफूड को कहें न

यदि आप पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो जंकफूड से दूरी बनाए रखें क्योंकि जंकफूड हमारा वजन तेजी से बढ़ाने का काम करता है। कोशिश करें कि कम तेल मसाले वाली चीजों का सेवन करें।

गुणकारी शहद

वजन कम करने या मोटापा घटाने के लिए शहद का सेवन भी फायदेमंद होता है। इसके लिए शहद की थोड़ी सी मात्रा रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ मिलकार पीएं। इससे आपके पेट की चर्बी कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी।

टहलना न भूलें

सुबह-शाम सैर करना शरीर को तंदरुस्त रखता है। पेट की चर्बी को दूर करने के लिए रोजाना सुबह उठकर कुछ देर सैर के लिए जाएं। रात के खाने के बाद तुरंत सोने के बजाय कुछ देर जरूर टहलें। इससे आप अतिरिक्त कैलोरी को आसानी से कम कर सकते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.