दूध के साथ दही लें या नहीं? दूध के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें
जब भूख लगी हो और खाना टेस्टी हो तो खाने वाले को यह याद नही रहता की वह किसके साथ क्या खा रहा है। और बाद में उसे ऐसे लापरवाही से खाने की क्या समस्याए हो सकती है खाने के भी कुछ नियम है। जो हर कोई नही जानता और बाद में उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ जाता है।
1. दूध के साथ दही –
क्या आप जानते है दूध के साथ दही खाना सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। दूध और दही दोनों की परवर्ती अलग होती है। इन्हें साथ में खाने से पेट की गम्भीर समस्याएं हो सकती हैं।
2. चिकन के साथ मीठा –
कभी भी चिकन के साथ मीठा न खाए क्योंकि चिकन के साथ मीठा खाने से पेट खराब हो सकता है। यह पाचन तन्त्र को ख़राब कर सकता है।
-
आलू के साथ चावल – कई लोग आलू और चावल को बहुत ही शौक से खाते है ,उन्हें यह पता नही होता है की आलू और चावल के एक साथ सेवन से कब्ज की समस्या हो सकती है।
-
दूध के साथ मछली – मछली के साथ दूध लेने से गैस, एलर्जी और स्किन की बीमारियां हो सकती हैं इसलिए कभी भी भूल कर मछली के साथ दूध न पिये।
-
शहद – शहद को गर्म चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए इससे भी पेट की समस्या हो सकती है।
-
दही के साथ पराठा – अक्सर लोग दही के साथ पराठा बहुत ही चाव के साथ खाते है। परन्तु दही के साथ पराठा नही खाना चाहिए, क्योंकि यह पाचन की क्रिया में रुकावट पैदा करता है तथा भरपूर एनर्जी भी शरीर को नहीं मिल पाती हैं।
-
दूध के साथ नींबू – दूध के साथ नींबू अथवा किसी भी प्रकार का खट्टा पदार्थ खाना सेहत के लिए अति नुकसानदायक होता है। दोनों का एक साथ सेवन करने पर गैस सम्बन्धी समस्याएं हो सकती है।