सेब खाने के कुछ ऐसे बेमिसाल फायदे जिनको जानकर आप हैरान हो जाओगे

0 585
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सेब खाने में बहुत ही मीठा और स्वादिस्ट फल होता है। सेब  में  विटामिन प्रोटीन आयरन फास्फोरस खनिज व पोषक तत्व  प्रचुर मात्रा में पाये जाते है। जो न केवल शरीर की छोटी-मोटी बीमारियों को दूर करते है अपितु बड़ी से बड़ी बीमारियों का भी खात्मा करते है।

आज हम आपको खाली पेट सेब खाने से क्या-क्या फायदे होते है उसके बारे में बता रहे है।

हदय रोग से छुटकारा : सेब को हृदय का अच्छा साथी माना गया है। सेब खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल और शुगर की मात्रा में कंट्रोल बना रहता है। सेब शरीर में खून के नियमित प्रवाह को बनाए रखता है। यह हृदय पर ऑक्सीडेशन से होने वाली क्षति पर रोक लगाकर ह्रदय रोग को बढ़ने से पहले ही रोक देता है। इसलिए रोजाना सेब का सेवन करना चाहिए।मधुमेह रोग से छुटकारा : सेब पाचन क्रिया को मजबूत करता है और रक्त प्रवाह में सुधार लाता हैं। जिससे शरीर में शुगर की मात्रा कंट्रोल में रहती है और हम शुगर जैसी  खतरनाक बीमारी से बच जाते है

कैंसर से बचाव –सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स फाइटोकेमिकल्स का एक समृद्ध स्रोत मिलता है। सेब हमारे शरीर मे कैंसर की कोशिकाओं को बनने से रोकता है और  हमारे शरीर को कैंसर के ट्यूमर से बचाता है। सेब पेट स्तन जिगर व फेफड़े के कैंसर को रोकने में फायदेमंद होता है। अतः रोजाना खाली पेट सेब को छिलके सहित खाना चाहिए।

हड्डिया व दाँत बनाये मजबूत: : हमारे शरीर में कैल्शियमक की कमी से हड्डिया कमजोर हो जाती है जोड़ो में दर्द होने लगता है। इसलिए रोजाना सेब खाना चाहिए क्योंकि सेब  में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में मिलता है और एण्टीऑक्सीफेंट भी निहित होता है। जिससे हड्डिया मजबूत रहती है सेब खाने से दाँतो का पीलापन मिटता है तथा दांत मजबूत व चमकदार बनते है

चेहेरे व त्वचा में निखार लाये :  आजकल  हम चेहरे और शरीर की त्वचा को मुलायम बनाये रखने के लिए बाजार से महँगी से महँगी क्रीम व प्रोडक्ट खरीदते है और उनका सेवन करते है लेकिन फिर भी कोई खास फायदा नहीं होता है। सेब एक क्रीम से बढ़कर काम करता है अतः रोजाना सेब खाने से और सेब का पेस्ट चेहरे व हाँथ पैर पर लगाने से कुछ ही दिनों में हमारे शरीर की त्वचा व चेहरे में निखार आ जाता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.