पुरुषों और महिलाओ के लिए वरदान से कम नहीं है भुना लहसुन, जानें खाने के 3 बड़े फायदे
आमतौर पर हम लहसुन का इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने या ग्रेवी बनाने के लिए करते हैं। कोई लहसुन का प्रयोग कच्चा करता है तो कोई इसे सब्जी या चटनी में लेता है। लहसुन का इस्तेमाल करने से खाने का स्वाद बढ़ और खाना का टेस्ट भी बदल जाता है।लेकिन कम ही लेाग जानते हैं कि लहसुन का सेवन भूनकर भी किया जाता है और खासतौर पर पुरुषों के लिए इस तरह लहसुन खाना बेहद फायदेमंद होता है।
पहला लहसुन आपके दिल को फिट रखने में मदद करता है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में गुड कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं जिनसे बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में आसानी होती है। हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को प्रतिदिन कम से कम लहसुन को भुनकर जरूर खाने चाहिए।
दूसरा कैंसर से बचा सकता है। लहसुन का सेवन शरीर में गर्माहट लाता है और ठंड से रक्षा करता है। साथ ही इसे कैंसर से बचाने वाला भी माना जाता है। लहसुन को खासतौर पर यह प्रोस्ट्रेट और ब्रेस्ट कैंसर से बचाने वाला माना जाता है।
तीसरा इसमें मौजूद एलिसिन से फैट बर्निंग की प्रोसेस तेज होती है। इससे वजन कंट्रोल रहता ही है साथ ही इसमें फाइबर्स होते हैं। इससे कब्ज जैसी पेट की प्रॉब्लम्स दूर होती हैं।