आज से शुरू हो रही है रेलवे Group D की परीक्षा, जानिए भर्ती के बारे में विस्तृत नियम

0 527
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

RRB Group D Exam 2022: अगर आपने रेलवे Group D (भर्ती) परीक्षा के लिए आवेदन किया है और कल से परीक्षा देने जा रहे हैं तो यह खबर पढ़ें। पहले चरण में, आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त 2022 से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएगी।

इसके बाद दूसरा चरण 26 अगस्त 2022 से 8 सितंबर 2022 तक चलेगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से रेलवे Group D (आरआरबी लेवल 1 पोस्ट सीबीटी) के 1.03 लाख पद भरे जाएंगे। इस वैकेंसी के लिए ग्रुप डी के लिए करीब 1 करोड़ 15 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यहां हम आपको परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां बता रहे हैं।

यह होगा परीक्षा पैटर्न

पेपर 100 अंकों का होगा, जिसके लिए आपको 90 मिनट का समय मिलेगा।

पेपर में सामान्य विज्ञान से 25 प्रश्न, गणित से 25 प्रश्न, सामान्य बुद्धि और तर्क से 30 प्रश्न और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षेशी संबंधित नियम (rule)

अगर आप परीक्षा देने जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले परीक्षा के इन नियमों को जरूर पढ़ लें।

इससे आपको परेशानी नहीं होगी।

उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड अपने साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।

आधार लाने की वजह परीक्षा केंद्र पर किया गया बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन है।

प्रत्येक उम्मीदवार को मास्क पहनकर केंद्र में जाना होगा। केंद्र में सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखना होगा।

ग्रुप डी सीबीटी में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था है।

ऐसे मामलों में गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

अपने एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो आईडी ले जाएं। फोटो कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।

परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, पेजर, घड़ियां, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, चूड़ियां, बेल्ट, ब्रेसलेट आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

बाएं हाथ के अंगूठे पर मेहंदी या कोई भी रंग न लगाएं। इससे बॉयोमीट्रिक्स में दिक्कत हो सकती है।

सीबीटी में क्वेश्चन ऑप्शन सेलेक्ट करने के बाद आपको सेव और फिर नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा।

यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं सहेजते हैं, तो उसकी जाँच नहीं की जाएगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.