centered image />

दाग धब्बे और पिंपल्स से परेशान, है तो इस तरह करे सेब के सिरके का इस्तेमाल

0 775
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

अगर आप भी अपने चेहरे पर दाग धब्बे और पिंपल्स से परेशान है और इसको ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज हम आपको आपके ही किचन में मौजूद एक ऐसे चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका प्रयोग अगर आपने किया तो आपके चेहरे से दाग धब्बे और पिंपल्स कुछ ही दिनों में गायब हो जाएंगे। आप सब ने सेब के सिरके के बारे में तो सुना ही होगा। सेब के सिरके के बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। सेब का सिरका आपके वजन को घटाने के साथ-साथ त्वचा की देखभाल और त्वचा संबंधित सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है।

1. पिंपल्स

हर लड़के, लड़की के लिए चेहरे पर पिंपल्स एक बहुत ही बड़ी समस्या है। पिंपल्स चेहरे पर मौजूद बैक्टीरिया के कारण होता है। इसको ठीक करने के लिए आपको सेब के सिरके के साथ बराबर मात्रा में पानी लेकर एक मिश्रण तैयार करना होगा। इस मिश्रण को रुई की मदद से अपने पिंपल्स पर लगाने से आपके चेहरे के पिंपल्स कुछ ही दिनों में गायब हो जाएंगे। यह एक अचूक नुस्खा है जो 100% रिजल्ट देगा।

2. पसीने से बदबू

अगर आप के पसीने से भी बहुत ज्यादा बदबू आती है तो सेब का सिरका आपकी शरीर से आने वाली बदबू को गायब कर सकता है। इसके लिए आपको नहाने से पहले नहाने वाले पानी में एक से दो चम्मच सेब के सिरके को डालकर उस पानी से नहाना चाहिए। इससे पसीने के कारण शरीर से दुर्गंध आनी बंद हो जाएगी।

3. शरीर की त्वचा पर खुजली

दोस्तों अगर आपके शरीर के किसी भी अंग में खुजली की समस्या है तो आपको सेब के सिरके को रूई की मदद से उस जगह लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके शरीर की खुजली कुछ ही मिनटों में गायब हो जाएगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.