centered image />

आप अगर भी ब्रेड खाने के शौकिन है तो यें खबर आप के लिए

0 664
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

ब्रेक फास्ट में अक्सर लोग ब्रेड खाना पसंद करते है। कभी ब्रे़ड की सैंडविच तो कभी चाय के साथ ब्रेड को अपनी डाइट में शामिल करते है, लेकिन ब्रेड से सेहत को क्या नुकसान हो सकता है इस बात से लोग अंजान है। खासकर सफेद ब्रेड आपके स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है। अधि कतर लोग सुबह की शुरु आत ब्रेक फास्ट में ब्रेड के साथ करते है जो धीरे-धीरे स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव डालता है।

आइए अब हम जानते हैं कि ब्रेड का सेवन हमेें क्यों नहीं करना चाहिए

ब्रेड में नमक की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप ज्यादा इसका सेवन करते है, तो आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। ब्रेड का ज्यादा सेवन ही सेहत के लिए नुकसानदेह होता है ,हालांकि ब्रेड का एक टुकड़े के सेवन से कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन नियमित इसके सेवन से आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ब्रेड में कार्ब, नमक और रिफाइंड शुगर होते हैं, जो सेहत के लिहाज से सही नहीं होता है। अगर आप इसका रोज सेवन करते है, तो आपका वजन भी बढ़ सकता है।

ब्रेड में पौष्टिक तत्व नहीं पाएं जाते है। तो ये आपके स्वास्थ्य को कोई लाभ नहीं पहुंचाता है। ब्रेड में ग्लूटेन पदार्थ होता है जिस की वजह से आपका पेट खराब हो सकता है। अत्यधिक ब्रेड के सेवन से आपको कब्ज की परेशानी हो सकती है। अगर आप रोज नाश्ते में ब्रेड खाते है तो आपको कब्ज की परेशानी हो सकती है। और पेट भी खराब हो सकता है।

बाजार में मिल रही ज्यादा तर सफेद ब्रेड में फ्रुक्टोस कॉर्न शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। सफेद ब्रेड को बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले अनाज में नुकसानदेह फाइटिक एसिड भी होता है जो शरीर में कैल्शियम, आयरन और जिंक को सोखने की प्रक्रिया को रोकता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.