centered image />

अशोक के पेड़ से होते है ये फायदे, जानकर हैरान हो जाओगे 

0 920
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

इस पेड़ में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं जो हमारे लिए बहुत उपयोगी होते हैं। आइये जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में:

  1. इसके अर्क से तैयार किए गए अशोकारिष्ट का सेवन करने से गर्भाशय की कमजोरी, हार्मोन का असंतुलन, बांझपन, पेडू का दर्द व पेट के रोग जैसी समस्याओं को दूर करने में बहुत लाभकारी होता है।

  2. खूनी बवासीर की समस्या से छुटकारा दिलाने में: इसके लिए 5 ग्राम अशोक के फूल और 5 ग्राम अशोक के छाल को रातभर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसे छानकर इसका सेवन सुबह और शाम को करें। इस उपाय के प्रयोग से खूनी बवासीर की समस्या से राहत व छुटकारा पाने में बहुत सहायता मिलती है।

  3. सूजन की समस्या को दूर करने में भी अशोक वृक्ष लाभकारी होता है। इसके लिए अशोक की छाल के काढ़े का सेवन दिन में दो बार एक सप्ताह तक करने पर सूजन में कमी आती है।

  4. आजकल प्रदूषित वातावरण में कई लोगों को श्वसन-संबंधी रोग हो जाते हैं, इसके उपचार के लिए, अशोक के बीजों का चूर्ण बना लें और इस चूर्ण की 65 मिलीग्राम मात्रा को पान के एक बीड़े में रखकर उसका सेवन करें, यह उपाय सांस के रोग से निजात दिलाने में मदद करता है।

  5. पथरी की समस्या होने पर इसके बीज बहुत लाभकारी होते हैं। इसके लिए इसके बीजों को पीसकर चूर्ण बना लें और रोज़ाना 5 से 10 ग्राम की मात्रा का सामान्य पानी के साथ सेवन करें, लाभ मिलेगा।

  6. हड्डी टूटने पर या फ्रैक्चर होने की दशा में इसे जल्दी जोड़ने के लिए, अशोक की छाल का प्रयोग काफी कारगर साबित होता है। इसके लिए अशोक की छाल के 5 से 10 ग्राम चूर्ण की मात्रा का दिन में दो बार दूध के साथ सेवन करना चाहिए, इससे टूटी हुई हड्डी शीघ्रता से जुड़ जाती है।

  7. पेट में होने वाले दर्द से निजात पाने के लिए अशोक की छाल का काढ़ा दिन में दो बार सेवन करना चाहिए। इसके लिए अशोक की छाल को, उचित मात्रा में पानी में उबालकर उसका काढ़ा तैयार करके नियमित रूप से सेवन करना चाहिए, इससे पेट दर्द की समस्या दूर होती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.