centered image />

12 Tips : हीमोग्लोबीन (blood) बढ़ाने वाले आहार

0 807
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हमारे घर के खाने में अनेक पोषक तत्व होते हैं, जो कि शरीर के विकास में सहायता करते हैं, उसे स्वस्थ रखते हैं और ताकत व उर्जा प्रदान करते हैं। हमें अपने आहार में हीमोग्लोबीन बढ़ाने वाले फल एवं सब्जियों को शामिल करना चाहिए। हीमोग्लोबीन को बढ़ाने के लिए संतुलित आहार, व्यायाम, भोजन में हरी सब्जियां, दालें, अनार आदि फल लेना चाहिए।

हीमोग्लोबीन बढ़ाने वाले आहार के स्रोत

  1. अमरूद- अमरूद जितना ज्यादा पका हुआ होगा, उतना ही पौष्टिक होगा। पके अमरूद को खाने से शरीर में हीमोग्लोबीन की कमी नहीं होती। इसलिए महिलाओं के लिए यह और भी लाभदायक हो जाता है।
  2. आम- आम खाने से हमारे शरीर में रक्त अधिक मात्रा में बनता है, एनीमिया में यह लाभकारी होता है।
  3. सेब- सेब एनीमिया जैसी बीमारी में लाभकारी होता है। सेब खाने से शरीर में हीमोग्लोबीन बनता है।
  4. अंगूर- अंगूर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। जो शरीर में हीमोग्लोबीन बनाता है और हीमोग्लोबीन की कमी संबंधी बीमारियों को ठीक करने में सहायक होता है।
  5. चुकंदर- चुकंदर से प्राप्त उच्च गुणवत्ता का लोह तत्व रक्त में हीमोग्लोबीन का निर्माण व लाल रक्तकणों की सक्रियता के लिए बेहद प्रभावशाली है। खून की
  6. कमी यानी एनीमिया की शिकार महिलाओं के लिए चुकंदर रामबाण के समान है। चुकंदर के अलावा चुकंदर की हरी पत्तियों का सेवन भी बेहद लाभदायी है। इन पत्तियों में तीन गुना लौह तत्व अधिक होता है।
  7. तुलसी- तुलसी रक्त की कमी को कम करने के लिए रामबाण है। तुलसी के नियमित सेवन से शरीर में हीमोग्लोबीन की मात्रा बढ़ती है।
  8. सब्जियां : शरीर में हीमोग्लोबीन बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। हरी सब्जियों में हीमोग्लोबीन बढ़ाने वाले तत्व ज्यादा मात्रा में पाये जाते हैं।
  9. तिल- तिल हमारे शरीर में हीमोग्लोबीन की मात्रा को बढ़ाता है। तिल खाने से रक्त अल्पता की बीमारी ठीक होती है।
  10. पालक- सूखी पालक में आयरन की काफी मात्रा होती है। जो शरीर में हीमोग्लोबीन की कमी को ठीक करता है।
  11. नारियल- नारियल शरीर में उत्तकों, मांसपेशियों और रक्त जैसे महत्वपूर्ण द्रव्यों का निर्माण करता है। यह संक्रमण का सामना करने के लिए इंजाइम और रोग प्रतिकारक तत्वों के विकास में सहायक होता है।
  12. अंडा- अंडे के दोनों भागों में प्रोटीन, वसा, कई तरह के विटामिन, मिनरल्स, आयरन और कैल्शियम जैसे गुणकारी तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। बहुत कम खाद्य पदार्थों में पाया जाने वाला विटामिन डी भी अंडे में पाया जाता है।
  13. गुड़- गुड़ में अधिक खनिज लवण होते हैं। जो हमारे शरीर में हीमोग्लोबीन बढ़ाने में मदद करता है।
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.