centered image />

दांतो के दर्द में अपनाये ये असरदार घरेलु उपाय होगा फायदा

0 547
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

दांतो का दर्द होना कोई बड़ी समस्या नहीं है। लकिन ज्यादा दर्द होने की वजह से हमारे खाने-पीने में ज्यादा
कठिनाइयाँ होती है। इसकी वजह कैल्सियम की कमी और दांतो को ठीक से साफ़ न करने की वजह से होता है।
दांतो के दर्द को हम घरेलु उपचार से भी ठीक कर सकते है।

कभी -कभी दांतो में कीड़े लग जाने की वजह से दांत दर्द होने लगते है। इसके लिए रात को सोने से पहले जिस जगह पर दर्द हो उस जगह पर लौंग को रख ले। जल्द आराम मिलेगा। इससे आपके दांतो पर लगे कीड़े भी ख़त्म हो जायेंगे।

तुलसी के सेवन से कई बीमारियाँ दूर होती है। दांत के दर्द से निजात दिलाने में यह बहुत ही लाभदायक है।
इसके लिए काली मिर्च के पाउडर में तुलसी के पत्तो का रस मिला ले, जिस दांत में दर्द हो उस पर इस मिश्रण को लगा ले।इससे दर्द धीरे -धीरे ठीक हो जाएगा।

फिटकरी इस्तेमाल करने के लिए फिटकरी को पहले भून ले, फिर उसे पीस कर उसका पाउडर बना ले।
फिर इसमें थोड़ा सा हल्दी पाउडर मिला कर अपने दांतो पर मले। इससे आपके दांतो का दर्द ठीक हो जायेगा
और दांत सुन्दर चमकने लगेंगे।

पालक में विटामिन b6 पाई जाती है जो की दांतो के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसलिए पालक को अच्छे से धो कर
इसके पत्तो को कच्चा ही चबाना चाहिए। दाँत दर्द में आराम मिलेगा।

अमरूद के पत्तो को पानी में उबाल कर एक काढ़ा तैयार कर ले। फिर उस काढ़े से दिन में दो बार मुँह में डालकर गरारा करे इससे दांतो का दर्द ठीक जायेगा।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.