centered image />

आंखों की रोशनी कभी नहीं होगी कम रोजाना करें ये 1 काम

0 740
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आंखों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए विटामिन-ए युक्त आहार लें। आंखों का मेकअप अच्छी क्वालिटी का प्रयोग करें। समय-समय पर आंखों का चेकअप जरूर कराएं।

आंखों से जुड़ी बहुत सारी बातों से हम अनजान हैं। जैसे शायद आपको यह बात मालूम नहीं होगी कि हमारी एक आंख में 12 लाख फाइबर होते हैं। जैसे हमारी आंख हर चीज को पहले उल्‍टा देखती हैं। इसके अलावा ऐसी कई बातें हैं जो शायद हम और आप नहीं जानते।

साथ ही आंखों को बीमारियों से बचाने के लिए आंखों की सफाई और आंखों का व्या‍याम करना जरूरी है। आंखों की देखभाल के लिए विटामिन-ए युक्त भोजन भी करना चाहिए जो आंखों की रोशनी तेज करता है और आंखों की समस्याओं से व्यक्ति को बचाता है। आइए जानें आंखों की सेहत के नुस्खों के बारे में।

नियमित रूप से करें आंखों की सफाई…….

आंखों के प्रति लापरवाही बरतने से आंखों से पानी आना, जलन, खुजली, आंखों का लाल होना, पीलापन आना, सूजना, धुंधला दिखने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं से आंखों को बचाने के लिए नियमित रूप से आंखों की सफाई करनी चाहिए। इसके लिए आप आंखों को दिन में 3-4 बार ठंडे पानी से अच्छीं तरह से धोएं।

आहार में लें पोषक तत्‍व…….

आंखों को बीमारी से बचाने के लिए विटामिन-ए और विटामिन के से भरपूर भोजन लेना चाहिए। दूध, मक्खन, गाजर, टमाटर, पपीता, अंडे, शुद्ध घी और हरी साग-सब्जियों इत्यादि का सेवन करना चाहिए। इसके सुबह उठकर पानी पीना, पूरे दिन में 8-9 गिलास पानी—पीना आंखों के लिए हितकर होता है जो शरीर में बढ़ते हुए विषैले पदार्थों को नष्ट करता है।

पर्याप्त नींद……..

आंखों को आराम देने के लिए पर्याप्त आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए। और साथ ही आंखों के आसपास की त्वचा को पुष्ट करने के लिए बादाम के तेल से आंखों के नीचे हल्के हाथ से मालिश करनी चाहिए। इससे आंखों के नीचे काले घेरे भी दूर होते हैं। इसके अलावा आंखों के नीचे एंटी रिंकल क्रीम लगानी चाहिए। एंटी रिंकल क्रीम में मौजूद तत्व होते है विटामिन सी और ग्रीन टी, जो आंखों के काले घेरे बनने से रोकने में लाभकारी है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.