आम के पत्तों से करें ये उपाय, कर्ज की समस्या से मिलेगी राहत

0 17
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हिंदू धर्म में आम के पत्तों को बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए आम के पेड़ की लकड़ी और पत्तों को शुभ कार्यों में जरूर शामिल किया जाता है। वास्तुशास्त्र में आम के पत्तों से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं।

आम के पत्ते के इन उपायों को आजमाने से आपको वास्तु दोष से राहत मिलेगी और घर में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहेगा। इतना ही नहीं इन उपायों से जीवन के सभी दुख और परेशानियां दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं आम के पत्तों के आसान उपाय.

आम के पत्तों के सरल उपाय

अगर आप पर लंबे समय से किसी का कर्ज है और आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसी स्थिति में आम के 11 पत्तों को धागे में बांधकर शहद में डुबा लें। फिर आप इन पत्तों को अशोकसुंदरी शिवलिंग पर अर्पित करें। इस उपाय को अपनाने से आप कुछ ही समय में कर्ज मुक्त हो जाएंगे।

हिंदू धर्म में आम के पत्तों को बहुत शुभ माना जाता है इसलिए इन्हें शुभ कार्यों में शामिल किया जाता है। अगर आप घर के मुख्य दरवाजे पर आम के पत्ते का तोरण लटकाते हैं तो इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। इसके साथ ही यह परिवार को बुरी नजर से बचाता है और घर में शांति और सद्भाव बनाए रखता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, अगर आप पूजा के दौरान घर में आम के पत्तों से पानी छिड़कते हैं, तो इससे धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे घर में आर्थिक लाभ के रास्ते खुल जाते हैं।

अगर आप अपने जीवन में किसी बड़ी समस्या में फंस गए हैं तो इससे निकलने के लिए आम के पेड़ की जड़ों में जल चढ़ाएं और फिर प्रणाम करें। इस उपाय को करने से आपके जीवन की सभी परेशानियां जल्द ही दूर हो जाएंगी और तरक्की के रास्ते खुलने लगेंगे।

रामभक्त हनुमानजी को आम बहुत प्रिय हैं। ऐसे में अगर आप अपने जीवन में बजरंगबली हनुमान को प्रसन्न करना चाहते हैं और उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आम के पत्ते पर चंदन से जय श्री राम लिखें और इसे मंदिर में हनुमानजी को अर्पित करें

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.