ठंड में रोज करें खजूर का सेवन, हृदय रोग समेत इन बीमारियों से रहें दूर

0 143
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सर्दियों के मौसम में फल और सूखे मेवे खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आप दिल समेत कई बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। आज हम बात कर रहे हैं सर्दियों में खजूर खाने से होने वाले फायदों के बारे में। बाजारों में खजूर कई वेराइटी में मिल जाएगा. ताजे खजूर बहुत नरम होते हैं, आसानी से पच जाते हैं।

खजूर में अच्छी मात्रा में ग्लूकोज होता है। इसलिए सर्दियों में खजूर खाने से शरीर को जरूरी ग्लूकोज मिलता है। साथ ही शरीर को ताकत भी जल्दी मिलती है। सर्दियों में खजूर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। क्‍योंकि यह शरीर को अंदर से गर्म रखने में भी मदद करता है। आपको बता दें कि खजूर खाने से आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं, हालांकि अधिक मात्रा में सेवन करने पर यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।

सर्दियों में खजूर खाने से दिल स्वस्थ रहता है। खजूर में पोटैशियम पाया जाता है। इसे खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, जिससे स्ट्रोक, कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियों से भी बचा रहता है. अगर आप दिन में करीब दो खजूर खाते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा खजूर का सेवन एनीमिया के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। खजूर आयरन से भरपूर होता है। हीमोग्लोबिन की कमी से पीड़ित लोगों को रोजाना दूध के साथ खजूर का सेवन करना चाहिए।

खजूर के सेवन से कब्ज दूर होती है। खजूर में मौजूद फाइबर शरीर में आसानी से घुल जाता है, जिससे कब्ज या पेट की अन्य समस्याओं से राहत मिलती है। इसके लिए आप रोज सुबह खाली पेट खजूर खाएं लेकिन उससे पहले खजूर को रात भर पानी में भिगो दें। खजूर में शुगर, प्रोटीन के अलावा कई विटामिन्स पाए जाते हैं. यह शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी को पूरा करता है। इसलिए जिन लोगों में पोषक तत्वों की कमी है उन्हें रोजाना दूध के साथ तीन से चार खजूर का सेवन करना चाहिए।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.