दिल से जुड़ी बिमारियों को बढ़ने से रोकता है सेम फली, जाने इसके और फायदे 

0 561
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

क्या आप जानते हैं कि सेम फली को बल्लर या बलोर फली के नाम से भी पुकारा जाता है। हम सभी ने कभी न कभी तो सेम फली की सब्जी जरूर खाई है यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है और साथ ही हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक भी होती है।

1) सेम फली मे विटामिन बी 6, थायमीन, पैंथोथेनिक एसिड और नियासिन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है जो हमारे शरीर मे पोषक तत्वो की कमी पूरी हो जाती है। सेम फली औषधीयगुणो से भरपूर होती है इसलिए यह हमारे दिल, लिवर, हड्डी सभी के लिए लाभदायक होती है।

2) सेम फली मै मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते है जो दिल से जुड़ी बिमारियों को बढ़ने से रोकता है।

3) सेम फली मे रक्त को शुद्ध करने का भी गुण होता है अगर आपको रक्त की अशुद्धी के कारण कोई परेशानी है तो आप सेम फली को पानी मे उबालकर सेवन जरूर करे।

4) सेम फली फाइबर जैसे गुणों से भरपूर होने के कारण कब्ज से छुटकारा दिलाती है और साथ ही पेट सम्बंधित रोगो से भी छुटकारा दिलाती है जैसे पेट का फूलना, पैट मे गैस का ज्यादा बनना, भोजन का सही ढंग से न पचना, पेट पुरी तरह से साफ न होना।

अगर आप सेम फली का सेवन करते है तो इन सभी समस्याओ से छुटकारा मिल जाएगा।

5) सेम फली मे मौजूद आयरन शरीर मे खून बनने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है जिससे शरीर मे खून की कमी दूर हो जाती है।

6) अगर आपको एनीमिया रोग है तो आपको सेम फली का सेवन जरूर करना चाहिए।

7) अगर महिलाओं को पीरियड्स सम्बंधित कोई समस्या है जैसे पीरियड्स का सही समय पर नही आते है तो आपको सेम फली का सेवन जरूर करना चाहिए।

8) अगर आप दुबले-पतले है तो आपको सेम फली का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि सेम फली भोजन का पुरी तरह से पचाने मे सक्षम होती है जिससे सभी पोषक तत्व हमारे शरीर को मिलते है जिससे हमारे शरीर का वजन बढ़ने लगता है।

9) सेम फली एनर्जी से भरपूर होती है इसलिए यह बच्चों से लेकर बुजुर्गो के लिए बहुत ही लाभदायक है।

10) अगर आपको त्वचा से सम्बंधित कोई रोग है जैसे पिम्पल्स, दाग धब्बे तो आपको सेम फली का सेवन जरूर करना चाहिए यह सभी प्रकार की स्कीन प्रॉब्लम को दूर करती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.