गठिया से हैं परेशान? तो करें ये घरेलू उपाय, जानें इसके लक्षण और कारण
गठिया आज के समय में एक गंभीर बीमारी है जो यूरिक एसिड बढ़ने के कारण होती है। इसे आमतौर पर गाउटी आर्थराइटिस भी कहा जाता है। इसकी शुरुआत पैर की पहली उंगली के जोड़ से होती है। धीरे-धीरे शरीर में यूरिक एसिड के क्रिस्टल अन्य जोड़ों में फैल जाते हैं और इसके साथ ही दर्द घुटने, कोहनी और उंगलियों के जोड़ों तक भी फैल जाता है।
गठिया रोग का मुख्य कारण मोटापा है। बढ़ते वजन का असर जोड़ों पर पड़ने लगता है जिससे जोड़ों में दर्द की समस्या बनी रहती है और धीरे-धीरे यह गठिया का रूप ले लेती है। इसके अलावा गठिया का मुख्य कारण उम्र बढ़ना, धूम्रपान और चोट है।
गठिया के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग होते हैं। अगर किसी को गठिया रोग हो जाए तो निश्चित तौर पर शरीर के जोड़ों में दर्द, सूजन, गर्मी, थकान की समस्या होने लगती है।
घरेलू उपचार
अगर कोई व्यक्ति गठिया रोग से पीड़ित है तो उसे सबसे पहले घरेलू उपाय अपनाना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से गठिया के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।
लहसुन का सेवन करने से
गठिया से पीड़ित लोगों को रोजाना गर्म पानी के साथ लहसुन की 2-3 कलियों का सेवन करना चाहिए। इससे गठिया रोग को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
मेथी का सेवन करें
गठिया के दर्द से राहत पाने के लिए रोजाना एक चम्मच मेथी दाना चबाकर खाना चाहिए। इससे जोड़ों में होने वाली सूजन को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
धनिये का सेवन करें
गठिया रोग से पीड़ित लोगों को रोजाना आधा गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच धनिये के बीज मिलाकर पीसकर पीना चाहिए। इससे यूरिक एसिड का स्तर कम हो सकता है।