centered image />

दांत का दर्द दूर करने के 10 आयुर्वेदिक सरल उपाय

0 591
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

दांत के दर्द में बहुत परेशानी होती है। इस दर्द के होने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार कुछ गलत खाना भी दांत दर्द का कारण बन जाता है। दांतों की ठीक से सफाई न होने या कीड़ा लगने से भी दांतों में दर्द की समस्या हो जाती है। दांतों में संक्रमण भी दर्द का कारण हो सकता है। यदि आप भी इस दर्द से परेशान हैं तो आइए जानते हैंं दांत के दर्द से निजात पाने के कुछ घरेलू तरीके….

  1. लहसुन-लहसुन की एक कली को नमक में डुबोकर चबाएं, दांतों के दर्द में आराम होगा।
  2. प्याज- रोज सुबह एक कच्चा प्याज खाने से भी दांतों के दर्द में लाभ मिलता है।
  3. नींबू- नींबू विटामिन सी का बड़ा स्रोत है। दांतों के दर्द वाले हिस्से पर नींबू की स्लाइस रख लेने से भी दर्द में तुंरत राहत मिलती है।
  4. लौंग – मुंह में लौंग रखने से भी दर्द में आराम मिलता है। तेज दर्द के दौरान दर्द वाले हिस्से पर लौंग का तेल लगाना बेहद फायदेमंद है।
  5. काली मिर्च पाउडर- एक चौथाई चम्मच नमक में एक चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाकर दर्द वाले हिस्से पर लगाएं। आपको तुरंत आराम मिलेगा।
  6. आलू – दांतों में दर्द के साथ सूजन हो तो आलू छीलकर उसकी स्लाइस उस भाग पर 15 मिनट तक रखें, तुरंत राहत मिलेगी।
  7. टी बैग- गर्म पानी में टी बैग्स रखें और उससे दर्द वाले भाग की सिकाई करें, दांतों के दर्द में आराम होगा।
  8. बर्फ- दांतों के दर्द वाले हिस्से पर 15 से 20 मिनट तक बर्फ से सिकाई करें। दिन में कई बार दांतों को बर्फ से सेंकने से दर्द से छुटकारा मिलेगा।
  9. ब्रांडी- रुई को ब्रांडी में डुबोएं और दांतों में दर्द वाले स्थान पर लगाएं। इससे भी दांत का दर्द दूर होता है।
  10. सरसो का तेल- तीन से चार बूंद सरसो के तेल में एक चुटकी नमक डालकर दांतों व मसूड़ों पर मसाज करें। इससे न सिर्फ दांतों में दर्द से आराम मिलता है, बल्कि मसूड़े भी मजबूत होते हैं।
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.