centered image />

नॉनवेज से ज्यादा प्रोटीन होता है इन चीज़ों में , एक बार ज़रूर पढ़ें

0 739
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

अक्सर लोग अपने आप को हैल्थी रखने या फिट रहने के लिए जिम या कोई स्पोर्टस् जॉइन कर लेते है। लेकिन यहा पर प्रोटीन की अधिक आवश्यकता होती है, और कई लोगों का मानना है कि प्रोटीन नॉनवेज में ही अच्छी मात्रा में पाया जाता है। लेकिन यदि आप एक शाकाहारी है तो आप कभी भी नॉनवेज खाना नही चाहेंगे।

लेकिन आज हम आपको ऐसी कुछ चीजों के सेवन के बारे में बताने वाले है जिनसे आपको आवश्यता के अनुसार प्रोटीन प्राप्त हो जायेगा। मांसाहार में ही प्रोटीन पाया जाता है ऐसा तो बहुत से कहते है लेकिन आज हम शाकाहारी चीजों से प्रोटीन प्राप्त होने के बारें में बतायेंगे। बस खाने के तरीके में कुछ बदलाव करने होंगे। आइए जाने कुछ घरेलू चीजों के बारें में जिनमें आपकों मिलेगा भरपूर प्रोटीन

मटर — जी हां मटर में प्रोटीन अ​च्छी मात्रा में पाया जाता है। इसमें प्रोटीन ही नहीं आयरन, जिंक, मैगनीज और कॉपर मौजूद होता है। यह तत्व शरीर को हष्ठ—पुष्ट रखने में मदद करते हैं। सर्दियों में प्रोटीन लेने के लिए मटर के दानों का नियमित सेवन करना चाहिए।

मक्का — मक्का विश्व की प्रमुख ऐ खाद्यान फसल है। पहले के समय में इसे गरीबों का मुख्य भोजन माना जाता था। लेकिन इसके पोष्टिक गुणों के कारण यह अब अमीरों के खाने की भी शान बन गया है।

अगर आप प्रोटीन की अच्छी मात्रा लेना चाहते है तो मक्के के दलिये का सेवन करे क्योंकि मक्के के दाने में 10 प्रतिशत प्रोटीन की मात्रा पायी जाती है। मक्के में उच्च प्रोटीन ट्रिप्तोफेंन एवं लाईसीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

आलू — अब आप सोच रहें होंगे की आलू में प्रोटीन कैसे मिलता है और इसका सेवन करे करें। तो बता दे कि यदि आपको प्रोटीन की अच्छी मात्रा चाहिए तो आलू को मिडियम साइज में काट ले और हल्की आंच में भूने और इसका सेवन करें। क्योंकि भुने हुए आलू में प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन सी और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है।

पालक — अब पालक की खासियत के बारे में क्या बताये यह ऐसी सब्जी जिसमें आपको हर पोषक तत्व आवश्यक मात्रा में मिल जायेगा। पालक कई माइनों में शरीर के लिए लाभकारी मानी जाती है। वैसे तो लोग इसके आयरन की कमी को दूर करने के लिए खाते है लेकिन आपकों बता दे कि इसमें आयरन की ही मात्रा भरपूर नहीं होती है बल्कि इसमें प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। 100 ग्राम पालक में 2.9 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.