गर्भावस्था में महिलाएं करें इन चीजों का सेवन, बच्चा बनेगा हेल्दी और समझदार
हेल्थ डेस्क । गर्भावस्था में क्या खाएं क्या नहीं खाएं, गर्भावस्था में बच्चे के संपूर्ण विकास और अच्छी सेहत के लिए आवश्यक है की गर्भवती महिला संतुलित और पौष्टिक भोजन ले जिसमें पोषक तत्व भरपूर हो। प्रेग्नेन्सी के दौरान प्रेग्नेंट महिला को अन्य महिलाओं के मुकाबले अधिक कैलोरी की आवश्यकता होती है। प्रेग्नेन्सी के तीसरे महीने में गर्भवती महिला के शरीर में हलचल बढ़ जाती है, इस समय बच्चे का दिल, गुर्दे, गुप्त अंग और आँखे बनाना शुरू हो जाती है। इस समय में प्रेग्नेंट वीमेन को डिब्बे वाला खाना और फास्ट फुड खाने से बचना चाहिए।आइए जानते हैं कि इस अवस्था में कौन-कौन सी सब्जियां खानी चाहिए।
पालक, मेथी, सरसों का साग और सलाद कैल्शियम और फोलेट के मुख्य स्त्रोत हैं। फोलेट से जन्मजात रोगों जैसे स्पीनिया बिफिडा को रोकने और भ्रूण के तंत्रिका तंत्र के गठन को सही रखने में मदद मिलती है। कैल्शियम से शिशु की हड्डियां मजबूत बनती हैं।
मटर में प्रोटीन के अलावा विटामिन भी होता है, जिससे हड्डियां स्वस्थ रहती हैं। प्रोटीन से गर्भावस्था के दौरान थकान से लड़ने में मदद मिलती है।
चुकंदर में फोलिक एसिड, विटामिन सी और आयरन होता है। ये आपके शरीर के टॉक्सिन को खत्म करने में सहायक है। इसे खाने से लीवर भी सही रहता है।
शिमला मिर्च में विटामिन सी का भंडार है। एक शिमला मिर्च में 209 ग्राम विटामिन सी होता है। इसका मतलब ये हुआ कि इसके सेवन से गर्भावस्था में खून की कमी से बचा जा सकता है।