centered image />

कौन से फलों को गर्भावस्था के समय भूलकर भी नहीं खाना चाहिए

44,063
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
गर्भावस्था के दौरान सही आहार से महिला का स्वास्थ्य तो अच्छा रहता ही है साथ ही साथ गर्भस्थ्य शिशु का भी शारीरिक और मानसिक विकास सही तरीके से होता है। जब माँ बनने का पहला पहला अनुभव होता है तो उन्हें ये नहीं पता होता है कि वो किन किन बातों का विशेष ध्यान रखेंं। अपने खान पान में किस तरह के बदलाव करें। चूँकि इन बातोंं का जानना एक माँ के लिए बहुत आवश्यक है। इसलिए आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि कौन से फल गर्भावस्था के समय महिलाओं को नहीं खाने चाहिए…

ये फल गर्भावस्था के समय न खाएं

1.अंगूर

डॉक्टर भी गर्भवती महिलाओं को उसके गर्भावस्था के अंतिम तिमाही में अंगूर खाने से मना करते हैं क्योंकि इसकी तासीर गरम होती है। इसलिए बहुत ज़्यादा अंगूर खाने से असमय प्रसव पीड़ा हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि गर्भावस्था के समय अंगूर न खायें।

2. अनानास

Pineapples

गर्भावस्था के समय अनानास खाना स्वास्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके सेवन से भी जल्दी प्रसव की संभावना बढ़ जाती है।

3. कच्चा पपीता

गर्भावस्था के समय कच्चा पपीता नहीं खाना चाहिए। कच्चा पपीता खाने से प्रसव जल्दी होने की संभावना होती है।

पका पपीता खा सकती हैं…

गर्भावस्था के समय तीसरे और अंतिम तिमाही के समय पका हुआ पपीता खाना बहुत अच्छा होता है। पके हुए पपीते में विटामिन सी और अन्य पौष्टिक तत्वों की प्रचुरता होती है, जो गर्भावस्था के शुरुआती लक्षणों जैसे कब्ज़ को रोकने में मदद करता है। शहद और दूध के साथ मिश्रित पका पपीता गर्भवती के लिए एक उत्कृष्ट टॉनिक के समान होता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads

Comments are closed.