सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखना चाहते हैं? रोजाना खाएं ये 3 फूड्स

0 156
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

इस समय ठंड का मौसम चल रहा है, इस समय अगर आप थोड़ी सी भी लापरवाही करते हैं तो बीमारियां आप पर आसानी से हमला कर सकती हैं। इस मौसम में सर्दी, गले में खराश, नाक बहना, बुखार जैसे रोग हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप ज्यादा सर्दी से बचना चाहते हैं और स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में कुछ चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। जी हां, कुछ फूड्स हैं, जो सर्दियों में भी आपको अंदर से गर्म रखने का काम करते हैं. इसके साथ ही अगर इन चीजों का रोजाना सेवन किया जाए तो बार-बार बीमार नहीं पड़ते

सर्दियों में इन फूड्स का सेवन करने से शरीर अंदर से गर्म रहता है

1. घी का सेवन करें

अगर आप सर्दियों में स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको घी का सेवन जरूर करना चाहिए। यह शरीर को अंदर से गर्म रखने का काम करता है। क्‍योंकि इसमें मीडियम चेन फैटी एसिड होता है। लिवर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए इसे सीधे जलाया जाता है। घी में विशेष रूप से ब्यूटिरिक एसिड भी होता है, जो भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।

2. तिल 

तिल के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं। जिससे पाचन क्रिया सही रहती है और कब्ज व पेट फूलने की समस्या से निजात मिलती है। ऐसे में अगर आप शरीर को अंदर से गर्म रखना चाहते हैं तो आपको तिल का सेवन जरूर करना चाहिए। इस वजह से आप इसे सलाद में डालकर भी खा सकते हैं।

3. हर्बल चाय पिएं 

अगर आप सर्दियों में बार-बार बीमार पड़ते हैं तो आप अदरक, मुलेठी और तुलसी की हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं। यह चाय आपको सर्दियों में भी अंदर से गर्म रखने का काम करती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.